Weather Update: उत्तर भारत में ठंड के साथ बारिश, दिल्ली में भी बरसे बादल

Weather Update: Rain with cold in North India, clouds rain in Delhi also in hindi news
Share

Weather Update: फरवरी 2024 की शुरुआत बारिश के साथ हुई। आज 4 फरवरी सुबह में दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में बारिश हुई जिसके चलते एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। जहां एक ओर बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के साथ ठंड फिर से लौट आई है।

हवाई उड़ान हुआ प्रभावित

दरअसल, मौसम विभाग ने कल ही बारिश और तेज हवा के कारण रविवार को बारिश होने का अनुमान लगाया था। साथ ही कल यलो अलर्ट जारी किया गया था। आज, विभाग ने कहा कि इससे अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खराब मौसम के चलते उड़ान संचालन को बाधित किया है।

दिल्ली में कल का मौसम

बता दें, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 3 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री था, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था, और न्यूनतम 6.7 डिग्री था, जो सामान्य से दो डिग्री कम था। कल के ठंड की बात करें तो दिल्ली में सबसे ठंडा स्थान पालम इलाका था। यहाँ का सबसे कम तापमान 21.3 डिग्री था। सुबह को कोहरा छाया हुआ था। सुबह 10 बजे के बाद मौसम कुछ साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली।

9 फरवरी तक बारिश होने के आसार

रविवार यानी आज 4 फरवरी को मौसम विभाग ने कहा कि अधिकांश इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है और वैसा ही मौसम बना हुआ है। तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। साथ ही ये भी पहा कि 9 फरवरी तक सुबह कोहरा रह सकता है।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand: एम्स ऋषिकेश को दो नई स्वास्थ्य योजनाओं की सौगात

Hindi Khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिंदी ख़बर ऐप