मनोरंजन

NMACC ओपनिंग पर नीता अंबानी के डांस परफॉरमेंस का वीडियो वायरल, देखें

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और बच्चों ने शुक्रवार (31 मार्च) को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) का शुभारंभ किया। इस शानदार कार्यक्रम में भारत के साथ-साथ विदेशों की भी कई मशहूर हस्तियों ने भी भाग लिया।

इस इवेंट में शाहरुख खान,  सलमान खान,  दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह,  प्रियंका चोपड़ा,  निक जोनास और गिगी हदीद जैसे सितारों ने शिरकत की। (NMACC) के उद्घाटन के कई वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में नीता अंबानी को ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल: सिविलाइजेशन टू नेशन’ में स्पेशल परफॉर्मेंस देते हुए देखा जा सकता है। रघुपति राघव राजा राम गाने पर नीता अंबानी सुंदर से लहगें में शानदार डांस करती नज़र आ रही है। वीडियो को एनएमएसीसी इंडिया के आधिकारिक पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। वायरल वीडियो में नीता अंबानी को गुलाबी रंग का लहंगा और चोली पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए हैवी ज्वैलरी भी पहनी हुई है।

नीता अंबानी ने 6 साल की उम्र में भरतनाट्यम का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। “6 साल की उम्र में अपनी भरतनाट्यम यात्रा शुरू करने वाली, नीता अंबानी के पास हमेशा एक नर्तकी का दिल था। ‘द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल’ में उनका विशेष प्रदर्शन देखें:” सभ्यता से राष्ट्र’ को विशेष रूप से भव्य लॉन्च के लिए कोरियोग्राफ किया गया है,”

ये भी पढ़े: Navjot Singh Sidhu ने जेल से छूटने के बाद अमृतपाल सिंह, सिद्धू मूसेवाला के बारे में कहा…

Related Articles

Back to top button