
‘विक्रम संवत 2080’ यानी हिंदू नववर्ष शुरू हो चुका है। हिंदू नववर्ष की शुरूआत कई शुभ संयोगों के साथ ही रही है। ज्योतिषियों का कहना है कि न्याय देव शनि और देव गुरु बृहस्पति स्वराशि में विराजमान हैं। शनि का मंगल और केतु दोनों के साथ नवपंचम राजयोग बना हुआ है। मीन राशि में सूर्य-बुध की युति बुधादित्य योग का निर्माण कर रही है। जबकि गुरु-चद्रंमा मिलकर गजकेसरी योग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में ग्रहों की स्थिति तीन राशियों को लाभ मिलने का संकेत दे रही है।
तुला राशि – हिंदू नववर्ष आपके भाग्य की वृध्दि कर सकता है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। रुपए-पैसे की तंगी खत्म होगी। जरूरी लक्ष्यों को पाने में कामयाब होंगे। ग्रहों के दुष्प्रभाव से जो काम बिगड़ रहे थे, वो अब संवरते नजर आ सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी तरक्की और सम्मान दोनों मिलेंगे।
मीन राशि – हिंदू नववर्ष कई मायनों में आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। ग्रहों की स्थिति नव संवत में आपके आत्मसम्मान में वृध्दि होने की तरफ इशारा कर रही है। लक्ष्यों को पाने में सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन आय के स्त्रोतों से पर्याप्त धन भी आता रहेगा। संतान की एकाग्रता बेहतर होगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
वृषभ राशि – वृष राशि के एकादश भाव में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ग्रहों की स्थिति आपके आर्थिक मोर्चे पर बलवान होने की तरफ इशारा कर रही है। निवेश करने के लिए समय बेहद अनूकूल है। आपको प्रत्येक कार्यों में पूरी सफलता मिलेगी। कार्य स्थल पर आपके काम की खूब वाहवाही होगी।