‘अपराधी जिस भाषा में समझते हैं, उसी भाषा में कार्रवाई की जाएगी’, ASI की हत्या पर बोले विजय कुमार सिन्हा

Vijay Kumar Sinha :

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

Share

Vijay Kumar Sinha : बिहार के मुंगेर में बीते शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को एएसआई संतोष कुमार पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद उनकी पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सीधा हमला बोल दिया है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस बीच शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि अपराधी जिस भाषा में समझते हैं, उसी भाषा में कार्रवाई की जाएगी। कानून का राज कायम रहेगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। हम ऐसे लोगों को नहीं छोड़ेंगे जो सोचते हैं कि वे प्रशासन को दबा सकते हैं। प्रशासन ऐसे लोगों से निपटने के लिए किसी भी तरीके का इस्तेमाल कर सकता है या जरूरत पड़ने पर एनकाउंटर भी कर सकता है। सरकार की तरफ से पूरी छूट है।

एनडीए सरकार जंगलराज को समाप्त करने के लिए ही आई है

उन्होंने कहा, एनडीए सरकार जंगलराज को समाप्त करने के लिए ही आई है। अटल बिहारी ने सुशासन स्थापित करने के लिए नीतीश कुमार को यहां भेजा था। हम लोगों ने सत्ता से समझौता नहीं किया। सुशासन से समझौता किया। 

डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए जो भी आवश्यक होगा, किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो बलिदान भी दिया जाएगा। एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा, और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई होगी। यह चुनावी साल है, और होली का उल्लास भी साथ है। इस बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी और इतिहास रचा जाएगा। प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास कार्य होंगे, जो बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

होली रंगों, खुशियों और उमंग का पर्व है। मैं सभी बिहारवासियों को ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां देता हूं।

विजय सिन्हा ने परिवार के साथ खेली होली

गौरतलब है कि बिहार में कहीं 14 मार्च तो कहीं 15 मार्च को होली मनाई जा रही है। आज (शनिवार) विजय कुमार सिन्हा पटना में अपने परिवार के साथ होली खेल रहे हैं। यहां आज ही होली मनाई जा रही है। हालांकि कई इलाकों में पटना में बीते शुक्रवार को भी होली मनाई गई थी। होली के दिन विजय सिन्हा ढोलक लेकर रंगों में डूबे नजर आए।

बता दें कि मुंगेर में एएसआई संतोष कुमार सिंह दो पक्षों के बीच मारपीट को रोकने के लिए गए थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके सिर पर हमला कर दिया था जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं कुछ दिन पहले अररिया में भीड़ से हाथापाई के दौरान एक एएसआई की मौत हो गई थी। वैसे मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। 

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट ने 21 मार्च से बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें