खेलराज्य

Varanasi News: सांसद बृजभूषण और संजय सिंह को आया धमकी भरा कॉल

Varanasi News

भारतीय कुश्ती संघ से निलंबित अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू को जान से मारने की धमकी दी गई है। आपको बता दें कि जान से मारने की धमकी केवल संंजय सिंह बबलू को ही नहीं बल्कि उनके करीबी बृजभूषण शरण सिंह को भी दी गई हैं। प्रकरण को लेकर वाराणसी के कबीर नगर, दुर्गाकुंड निवासी संजय सिंह बबलू की तहरीर के आधार पर भेलूपुर थाने(Varanasi News) में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को आया धमकी भरा कॉल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय सिंह को शुक्रवार को एक अंजान नंबर से कॉल आया था। जिसे उन्होनें नजरअंदाज कर दिया था। लेकिन दोबारा उसी नंबर से एक बार फिर कॉल आना शुरु हुआ। जिसे रिसीव करने के बाद उन्हें फोन पर धमकी मिली। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की शिकायत भी दर्ज कर ली है।

छह बार आ चुका है कॉल

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में अब तक संजय सिंह को छह बार उसी नंबर से जान से मारने के लिए कॉल आ चुका है। लेकिन उन कॉल को संजय सिंह ने रिसीव नहीं किया। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। जिसके बाद इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ल की ओर से यह जानकारी सामने आई है, कि संजय सिंह को आए फोन नंबर को आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़े:Chattisarh News: जादू टोना के शक में महिला से की मारपीट, गर्म लोहे से जलाए बाल, गंभीर रुप से घायल वृद्ध महिला

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button