Vande Bharat: देश को आज मिलेगी चौथी वंदे भारत ट्रेन की सौगात, अंब से दिल्ली के बीच चलेगी ये ट्रेन

Share

देशभर में अब कई वंदे भारत ट्रेनों कि सौगात लोगों को मिल रही है। वहीं अब जानकारी के अनुसार देशवासियों को चौथी वंदे भारत ट्रेन की भी सौगात मिलने जा रहा है। वंदे भारत ट्रेन केवल 52 सेकंड में 100 किमी/ घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। ट्रेन की शुरूआत से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और यात्रा का एक आरामदायक अनुभव देगी। अब हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब अंदौरा से शुरू होने वाली देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तर भारत के लोगों के लिए दिल्ली की दूरी को और कम कर देगी। वहीं पीएम मोदी आज ऊना स्टेशन से देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। लेकिन रेलवे द्वारा नियमित संचालन की शुरुआत की तारीख और किराए की घोषणा अभी तक नहीं हुई है।

पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बता दें अब देश को चौथी वंदे भारत ट्रेन की भी सौगात मिलने जा रही है। हालांकि इस ट्रेन की सौगात पीएम मोदी खुद आज हिमाचल की जनता को देने वाले है। वहीं रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर हर दिन चलेगी। इसी के साथ ये अंदौरा से दोपहर 1 बजे चलेगी और दोपहर 3.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ऊना और पंजाब के आनंदपुर साहिब में रुकेगी जो सिखों का एक प्रमुख तीर्थस्थल भी माना जाता है।

इसी के साथ चंडीगढ़ से यह 6.25 बजे दिल्ली पहुंचेगी, जिससे पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी के बीच ट्रेन यात्रा के समय में आधे घंटे की कमी आएगी। यह वंदे भारत ट्रेन अंबाला में भी रुकेगी। अंब से दिल्ली तक का सफर महज साढ़े पांच घंटे का होगा।