वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में चूक, पिस्तौल लेकर पहुंची महिला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vaishno Devi News :

वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा में चूक

Share

Vaishno Devi News : दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक महिला माता वैष्णो देवी का दर्शन करने पिस्तौल लेकर पहुंची। हालांकि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पास से मिली पिस्तौल का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। वहीं कटरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज किया गया है।

वैष्णो देवी मंदिर में एक महिला सुरक्षा जांच को चकमा देते हुए पिस्तौल लेकर पहुंच गई। यह घटना 14 से 15 मार्च की रात की है। महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। मिली जानकारी के अनुसार ज्योति पिस्तौल लेकर वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची थी।

मामला दर्ज किया गया

वहीं रियासी परमिंदर सिंह ने जानकारी दी कि महिला के पास से मिली पिस्तौल का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। रियासी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पिस्तौल जब्त कर लिया है। कटरा के पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की

बता दें कि एक दिन पहले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओरहान अवात्रमणि (ओरी) भी विवादों में आए थे। श्रद्धालु बनकर माता वैष्णो देवी की यात्रा पर आए सात लोग एक नामी होटल में शराब पीने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।

एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू

पुलिस स्टेशन कटरा ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कटरा से करीब पांच किलोमीटर दूर कटरा-जम्मू मार्ग पर एक नामी होटल में कुछ लोगों ने शराब का सेवन किया। होटल की तरफ से स्पष्ट रूप से बताया गया था कि माता वैष्णो देवी तीर्थ स्थल के नजदीक कॉटेज सुइट में शराब और मांसाहार सख्त रूप से वर्जित है।

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस ने कार्य कुशलता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए मुंशी के कार्यकाल की सीमा दो वर्ष की

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *