विदेश

अमेरिका और इजराइल के हमले जारी, ट्रंप बोले- ईरान पर कार्रवाई तब तक चलेगी जब तक लक्ष्य पूरे न हों

Donald Trump : अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला लगातार जारी है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक अमेरिका के सारे मकसद पूरे नहीं हो जाएंगे, तब तक ईरान पर हमले जारी रहेंगे. ट्रंप ने दावा किया कि हमले में ईरान का पूरा मिलिट्री कमांड खत्म हो गया है और जो थोड़े बहुत बचे हैं, वो भी सरेंडर करने को तैयार हैं. ट्रंप ने बताया है कि अमेरिका ने ईरान के 9 शिप तबाह कर दिए हैं और साथ ही उन्होंने ईरान के नेवी हेडक्वार्टर भी उड़ाने का दावा किया है. अब ट्रंप ने ये जानकारी दी है कि ईरान पर ये हमले कब तक जारी रहेंगे.

रान में सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया

ईरान पर जारी अमेरिकी और इजरायली हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- “बीते 36 घंटों से अमेरिका और सहयोगी देशों ने ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया है. हमने ईरान में सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया है. इनमें ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकाने और ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम आदि शामिल हैं. अभी-अभी ये ऐलान किया गया है कि हमने ईरान के नौ जहाजों और उनके नेवी के मुख्यालय को तबाह कर दिया है. ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई का निधन हो गया है. कल उनकी मौत के बाद ईरान के लोग सड़कों पर खुशी और जश्न मनाते हुए दिखाई दिए. ईरान का पूरा सैन्य कमान भी खत्म हो चुका है, और उनमें से कई अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं.”

अमीर और सबसे ताकतवर देश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- “इस समय युद्ध का अभियान पूरी ताकत के साथ जारी है और ये तब तक जारी रहेगा जब तक कि हमारे मकसद पूरे नहीं हो जाते. अमेरिका एक बार फिर से इस दुनिया का सबसे अमीर और सबसे ताकतवर देश है. लॉन्ग रेंज की मिसाइलों और परमाणु हथियारों से लैस ईरान का शासन अमेरिका के हर शख्स के लिए एक बड़ा खतरा होगा. हम एक ऐसे देश को, जो कि आतंकी सेनाओं को खड़ा करता है, ऐसे हथियार रखने की अनुमति नहीं दे सकते, जो उन्हें दुनिया को अपनी बुरी इच्छाओं के लिए मजबूर करने की अनुमति देंगे. हम ऐसा नहीं होने देंगे. यह हमारे साथ नहीं होगा, और हम इसे दूसरों के साथ भी नहीं होने देंगे.”

परमाणु हथियारों और आतंकियों से खतरा न हो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह कदम सही और जरूरी है ताकि अमेरिका को परमाणु हथियारों और आतंकियों से खतरा न हो, उन्होंने ईरानी देशभक्तों से कहा कि बहादुरी दिखाएं और अपने देश को वापस लें. ट्रंप ने ईरानी सेना और पुलिस से भी कहा कि वे अपने हथियार डाल दें, वरना उन्हें मौत का सामना करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें – अमृतसर में नशा व अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 आरोपी हेरोइन और पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button