Uttar Pradeshबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

यूपी के विकास की नई उड़ान: केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- UP में आने वाले समय में बनाए जाएंगे 17 अन्य एयरपोर्ट

उत्तर प्रदेश:  कुशीनगर में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने कहा कि देश में 70 साल में केवल 74 हवाईअड्डे थे, 7 साल के अंदर 54 हवाईअड्डे स्थापित कर आज भारत में 128 हवाईअड्डे स्थापित हो चुके हैं। ये 9वां हवाई अड्डा है, उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में 17 अन्य एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। आज विकास की जिस गति से उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है, वही हाल देश का भी है।

आज विकास की जिस गति से उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है, वही हाल देश का भी है

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र की एक सभा में कहा था कि जो दूसरे देश युद्ध के लिए तैयार रहते हैं, भारत सदैव गौतम बुद्ध के रास्ते पर अग्रसर होता है। आज हमारे 54 करोड़ बौद्ध धर्म के भक्तों को ये कुशीनगर हवाईअड्डा समर्पित करने के लिए PM यहां उपस्थित हैं।

UP में आने वाले समय में बनाए जाएंगे 17 अन्य एयरपोर्ट: केन्द्रीय उड्डयन मंत्री

साथ ही केन्द्रीय उड्डयन मंत्री बोले कि दिल्ली और कुशीनगर के बीच की डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत 26 नवंबर से होगी, कुशीनगर को 18 दिसंबर को मुंबई के साथ जोड़ा जाएगा और कुशीनगर को कोलकाता के साथ भी जोड़ा जाएगा।

https://twitter.com/BJP4UP/status/1450682013267083272?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1450682013267083272%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fpublish.twitter.com%2F%3Fquery%3Dhttps3A2F2Ftwitter.com2FBJP4UP2Fstatus2F1450682013267083272widget%3DTweet

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button