Uttar Pradesh

UP: रुपयों के लेन-देन को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या, पढ़ें पूरा मामला

अलीगढ़ में रुपयों के लेन – देन में युवक को घर से बुलाकर बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे उपचार के बाद युवक की मौत हो गई। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हत्या के सिलसिले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना थाना सिविल लाइन के जमालापुर के गुलजार वाली गली की है।

मोहम्मद शाहिद का 27 साल का लड़का साजिद घर पर था। वहीं देर रात गोलू नाम का युवक अपने साथी के साथ साजिद को घर पर बुलाने आया। हालांकि शुरू में पिता शाहिद ने मना कर दिया। वहीं साजिद घर की दूसरी मंजिल से आकर देखा और घर से 10 – 12 कदम आगे गया। इस दौरान साजिद और गोलू के बीच में बातचीत के दौरान विवाद हुआ। इसी दौरान गोलू ने साजिद के गोली मार दी।

हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं साजिद गोली लगते ही जमीन पर गिर गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं गोली लगने पर साजिद को जैएन मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता मोहम्मद शाहिद ने बताया कि गोलू चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। उन्होंने बताया कि बेटे साजिद की कोई रंजिश नहीं थी।

ये भी पढ़ें:UP: सपा ने महिला पहलवानों के समर्थन में किया जोरदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button