UP News : उत्तर प्रदेश में पेट्रोल पंपों पर शनिवार को आमतौर पर भीड़ कम रही, हालांकि कुछ जगहों पर लाइनें देखी गईं। इसी दिन कौशांबी में हाईवे पर डीजल टैंकर और डीसीएम की टक्कर हो गई, जिससे डीजल सड़क पर फैल गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बाल्टियों में डीजल भरकर ले जाने लगे।
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
इसी तरह कानपुर में भी एक पेट्रोल टैंकर खराब होने के बाद पीछे से आई गाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर से पेट्रोल का रिसाव होने लगा और लोग बाल्टियों और ड्रम के साथ पेट्रोल भरने में जुट गए। पुलिस ने चालक की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा।
लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें
तेल कंपनियों के यूपी कोआर्डिनेटर संजय भंडारी ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है। सभी मांगों को पूरा किया जा रहा है और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने लोगों से जरूरत के मुताबिक ही ईंधन लेने की अपील की और बताया कि हमेशा की तरह सात दिन का स्टॉक मौजूद है।
पेट्रोल-डीजल की बिक्री बढ़ी
सरकार के अनुसार, पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के कारण पिछले तीन दिनों में पूर्वी यूपी के कई जिलों में पेट्रोल की बिक्री 222% और डीजल की बिक्री 230% तक बढ़ गई थी, जिसके चलते पंपों पर लंबी लाइनें लग गई थीं।
ये भी पढ़ें- नए भारत को मिला नया तोहफा, PM मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, दिल्ली NCR की दूसरी सबसे बड़ी कनेक्टिविटी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









