UP: दो बच्चों की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के शाहजाहांपुर के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दो बच्चों की पोल के करंट से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के बाहर लगे पोल में करंट उतरा था। इसी दौरान एक ने पोल से लगे तार को छू लिया।
बरसात के मौसम में नंगी तार होना यानी मौत का इंतजाम। शाहजाहांपुर के एक गांव से एक ऐसा हा घटना सामने आई है। जिसमें घर के बाहर लगे पोल में करंट उतर आया था। जिसे अनजाने में छूने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई। बता दें कि खेल के दौरान बड़े भाई ने गलती से पोल को छू लिया। जिसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया। बड़े भाई को करंट लगता देख छोटा भाई भी उसे बचाने दौड़ा। जैसे ही उसने भाई को बचाने के लिए उसे पकड़ने का प्रयास किया। वह भी करंट की चपेट में आ गया। दोनों की मौके पर करंट से झुलस कर मौत हो गई।
मामला थाना जलालाबाद की याकूबपुर गांव का है। जहां आज सुबह जब बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर लगे पोल में करंट उतर आया। बड़े भाई रेहान ने जब खेल खेल में पोल से लगे तार को छुआ इसी दौरान वह करंट लगने से चिल्लाने लगा जिसके चलते छोटा भाई भी उसे बचाने दौड़ा जहां दोनों की करंट से झुलस कर मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बरसात के चलते पोल गीला था और पास के खंबे से टच कर रहा था। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
( शाहजाहांपुर से अभिषेक सक्सेना की रिपोर्ट)
ये भी पढ़े: UP: ईसाई मिशनरी द्वारा धर्म परिवर्तन का खेल जारी, गरीब निर्बल लोगों को बना रहे निशाना