UP News: प्रेम, धर्मपरिवर्तन और सुसाइड, वीडियो में खुला राज

Suicide
UP News: उत्तर प्रदेश स्थित औरेया जिले से प्रेम, धर्म परिवर्तन और आत्महत्या की एक सनसनी वारहात सामने आई है। ख़बर है कि शनिवार(18 नवंबर) को एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने एक वीडियो बनाकर अपना दर्द बताया है। बता दें कि युवक के बनाए गए वीडियो के मुताबिक कुछ लोग उसे धमका रहे थे। युवक के परेशानी की सबसे बड़ी वजह उसकी प्रेमिका भी थी, जिसने वक्त आने पर उसके साथ बेवफाई की थी।
UP News: क्या है पूरी घटना
पीड़ित युवक का नाम रोहित था। वह औरैया जिले में बरकापुर्वा का रहने वाला था। उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि रोहित कुछ वक्त से एक मुस्लिम लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग में था। उन दोनों की फोन पर रोजाना बात होती थी। जिसके बाद दोनों भागकर दिल्ली चले गए। जब लड़की के घरवालों को इस बात का पता चला तो उन्होंने रोहित पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला दर्ज करा दिया।
धर्म परिवर्तन की रखी शर्त
लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल की सजा काटकर जब युवक घर लौटा तो 14 नवंबर को उसकी प्रेमिका उससे मिलने घर आई। जिसके बाद उसने रोहित के सामने धर्म परिवर्तित करने की शर्त रखी। लड़की के परिजनों ने भी यहीं कहा कि वे तब ही लड़की की शादी रोहित से करेंगे, जब वह धर्म परिवर्तन करेगा। इतना ही नहीं लडकी के परिजन युवक को मारने के लिए चाकू और गड़ासा भी लेकर आए थे। उन्होंने रोहित के मां-बाप को भी जेल भेजने की धमकी दी थी। जिससे परेशान होकर रोहित ने शनिवार (18 नवंबर) को आत्महत्या करने का फैसला लिया।
आत्महत्या से पहले बताया सच
सुसाइड से पहले रोहित ने एक 57 सेकेंड के वीडियो ने रोहित की आत्महत्या का सच सबके सामने ला दिया। वीडियो में रोहित जहरीला पदार्थ खाने से पहले कह रहा है कि सत्तार और उसका बेटा सलमान उसके घर आए। युवती का मौसा बंटी भी साथ था। इन लोगों ने धमकी दी कि भैंसे जैसा काटेंगे। दोबारा जेल भेजेंगे।
मां की तहरीर पर छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
घटना के संबंध में अपराध निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि आत्महत्या करने वाले रोहित के खिलाफ सहार थाने में मुकदमा दर्ज है। युवक ने तीन दिन पहले जहरीला पदार्थ खाया था। सैफई में इलाज के दौरान रविवार को मौत हुई है। मृतक की मां की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें: UP News: दहशत में मासूम बच्ची, कहा- जान से मार देगी मां
Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK