UP News : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गूबा गार्डन इलाके में पिता और पुत्र की सीवर टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस में दम घुटने से मौत हो गई। मृतक जावेद और उनके बेटे आकिब टैंक के अंदर सफाई कर रहे थे, जब जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश हो गए।
पुलिस और प्रशासन को दी सूचना
स्थानीय लोगों ने देर होने पर पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। मौके पर भारी पुलिस फोर्स और अधिकारी पहुंचे। दोनों को टैंक से बाहर निकालकर हैलेट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर एक्शन
कल्याणपुर के एसीपी आशुतोष यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण टैंक में मौजूद जहरीली गैस का रिसाव बताया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है कि क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई। यह घटना एक बार फिर सीवर टैंक सफाई के दौरान सुरक्षा उपकरणों और सावधानी की अनिवार्यता पर सवाल खड़ा करती है।
ये भी पढ़ें- AAP सरकार का सख्त संदेश, आरोप लगते ही मंत्री पर तुरंत कार्रवाई, BJP पर आरोपियों को बचाने का आरोप
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









