
UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर निशाना साधा हैं। सीएम ने कहा कि एक तरफ महाकुंभ में करोड़ों लोग स्नान कर रहें हैं वहीं दूसरी तरफ सपा के लोग दुष्प्रचार कर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
सीएम योगी ने अयोध्या के मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम जैसे ही मंच पर पहुंचे जय श्रीराम के नारे लगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण का प्रारंभ महाकुंभ का जिक्र कर किया। सीएम ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है। दो दिन पहले यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट और मैं खुद महाकुंभ में स्नान का सौभाग्य प्राप्त किया।
किसी भेदभाव के स्नान किया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते दस दिन में महाकुंभ में दस करोड़ लोगों ने बिना किसी भेदभाव के स्नान किया। देश में जातिवाद को परिवारवादियों ने सत्ता बचाये रखने के लिए बढ़ावा दिया। सीएम ने कहा कि एक तरफ महाकुंभ में करोड़ों लोग स्नान कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सपा के लोग महाकुंभ के बारे में दुष्प्रचार कर जनता की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
इन लोगों ने एक साल पहले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी विरोध किया था। सपा के लोगो ने सरयू के जल को रामभक्तों के खून से लाल कर दिया था। ये परिवारवादी लोग जातिवाद के नाम पर समाज को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में परिवारवाद नहीं विकासवाद और राष्ट्रवाद है।
विकास की उपलब्धियों को आगे पहुंचाना
सीए योगी ने कहा कि मिल्कीपुर में विकास की उपलब्धियों को आगे पहुंचाना है। इसके लिए जरूरी है कि यहां के सपूत चंद्रभानु पासवान को जिताकर भेजें जिससे विकास का लाभ जन-जन को मिल सके। कुमारगंज का कृषि विश्वविद्यालय आचार्य नरेंद्र देव जी के नाम पर है और एक और विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भी इस इलाके का नाम हैरिंगटनगंज है।
यहां का नाम किसी स्वामी रामदेव के नाम पर या फिर विष्णु नगर क्यों नहीं हो सकता है। हम गुलामी की मानसिकता लेकर कब तक आगे बढ़ते रहेंगे। हम तो राम की परंपरा पर विश्वास करने वाले हैं। हम कृष्ण की परंपरा पर विश्वास करने वाले हैं। हम बाबा विश्वनाथ और में सरयू मैया पर विश्वास करने वाले लोग हैं। सपा का वश चलता तो अयोध्या नाम को भी खत्म कर दिया जाता।
लोग सुरक्षित महसूस करते हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी के सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है। लोग सुरक्षित महसूस करते हैं। व्यापारी सुरक्षित महसूस करते हैं। सपा की सरकार में बेटियां सड़क पर नहीं निकल सकती थीं। व्यापारियों को लूट लिया जाता था। लोगों की संपत्ति पर भूमाफिया कब्जा कर लेते थे और जो जितना बड़ा डकैत उसे उतना बड़ा पद दिया जाता था पर अब माफियाओं को जहन्नुम भेजा जा रहा है। अयोध्या का विकास हो रहा है। आज अयोध्या के लोग दुनिया में कहीं पर भी जाते हैं तो उनका सम्मान किया जाता है। सपा की सरकार में राम की पैड़ी पर जल सड़ता रहता था पर अब लाखों लोग आकर वहां पर डुबकी लगा रहे हैं। अयोध्या को पुराना गौरव प्राप्त हो रहा है।
यह भी पढ़ें : PM मोदी ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अर्पित की श्रद्धांजलि, कही ये बात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप