Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

UP NEWS : सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना, कहा – ‘गुंडागर्दी थी…अब शांति’

UP NEWS : आज योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित किया, वहीं सीएम ने ऐलान किया कि गाजियाबाद में जल्द ही दिल्ली एम्स का सेटेलाइट सेंटर बनेगा। इसके अलावा सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं जमीं पे चांद-सितारों की बात करते हैं वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं।

योगी सरकार ने कहा कि सपा के समय गुंडागर्दी चरम पर थी अब चारो तरफ से शांति है। उन्होंने शायरी के अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा कि नजर नहीं है, नजारों की बात करते हैं। जमीं पे चांद-सितारों की बात करते हैं, वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं। आज से 10 साल पहले गाजियाबाद में अराजकता का माहौल था। माफियाओं की समानांतर सरकार चलती थी। आज गाजियाबाद स्मार्ट सिटी बन रहा है।
‘सपाईयों का…’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले माफिया सरकार चलाते थे, जब कांवड़ यात्रा आती थी तो वह बेरिकेड लगते थे। लेकिन अब शहर के बीच कावड़ यात्रा चल रही है। जितनी भी दरिंदगी हो रही है उसमें सपाईयों का कनेक्शन है। दो लड़कों की जोड़ी ने सिर्फ गुमराह किया। कभी जनता का भला नहीं किया। जब भी सत्ता मिली, लूटने का काम किया। ये भस्मासुर जैसे हैं।

Samsung Galaxy अनपैक्ड इवेंट: Z-फोल्ड 6 और Z-फ्लिप 6 के साथ नए युग की शुरुआत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button