Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर किया हमला, कहा – ‘हारते हैं, EVM खराब है और जीतते हैं तो…’

UP NEWS : अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। इसी क्रम में ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को कहा कि आप समय-समय पर EVM पर सवाल उठाते हैं। आप खुद ही सोचिए कि जब आप हारते हैं तो EVM खराब है और जीतते हैं तो EVM ठीक है?

बृजेश पाठक ने कहा कि आप(अखिलेश यादव) भी आएं, पुण्य प्राप्त करें और अपने पापों को धोएं। उत्तर प्रदेश राज्य में आपको अपना शासन काल भी याद आता होगा। आगे कहा कि समय-समय पर EVM पर सवाल उठाते हैं। आप खुद ही सोचिए कि जब आप हारते हैं तो EVM खराब है और जीतते हैं तो EVM ठीक है? उत्तर प्रदेश की जनता कभी भी समाजवादी पार्टी को माफ नहीं करेगी।

‘आधारभूत संरचना के मामले में उत्तर प्रदेश…’

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया को मैं बताना चाहता हूं कि आज उत्तर प्रदेश राज्य की आधारभूत संरचना विश्व स्तर पर बनकर तैयार हो रही है। आज आधारभूत संरचना के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य तेजी के साथ राष्ट्र के पैमाने पर आगे बढ़ रहा है। महाकुंभ में मैं पूरी दुनिया में मौजूद सनातन धर्म को मानने वाले लोगों का हृदय से स्वागत करता हूं।

अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज भी जर्मनी में बैलेट पेपर से वोट किया जाता है, लेकिन भारत में ईवीएम का खेल जारी है।

यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, गहलोत सरकार में बने 9 जिले और 3 संभाग किए खत्म

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button