UP News: BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी को 6 महीने जेल की सजा, जानिए किस मामले में हुई सजा

Share

UP News: प्रयागराज से बीजेपी सांसद (BJP MP) रीता बहुगुणा जोशी को एक पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट ने छह महीने की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इसके साथ ही एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। लखनऊ की एमपी एमएलए कोर्ट ने बीजेपी सांसद को आचार संहिता उल्लंघन का आदेश दिया है। इसके बावजूद, इस सजा के बाद कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी है।

UP News: 17 फरवरी 2012 को, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी पर केस दर्ज हुआ। रीता बहुगुणा जोशी ने समय खत्म होने के बावजूद कैंट विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में प्रचार जारी रखा।

2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही रीता बहुगुणा जोशी ने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी किया था। यह उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुत्री हैं। 20 अक्टूबर 2016 को रीता बहुगुणा जोशी ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया था और 2019 में प्रयागराज (इलाहाबाद) से सांसद चुनी गईं।

यह भी पढ़ें: Pm Modi Visit: PM का ओडिशा-असम दौरा आज, 79 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप