Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026, विद्यार्थियों ने दिखाई सांस्कृतिक विरासत की झलक

UP News : उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में रविवार को कारोबार और वैश्विक अवसरों के मंच के बीच युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी नजर आई. कहीं नृत्य और समूहगान की प्रस्तुतियां हुईं तो कहीं कैनवास पर संस्कृति के रंग उतरे. वहीं विद्यार्थियों ने पारंपरिक कला और शिल्प को अपने हाथों से नया रूप दिया.

कला एवं संस्कृति प्रतियोगिता में 28 से अधिक स्कूलों के 300 से ज्यादा विद्यार्थियों ने तीन विधाओं में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का आयोजन जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने सह-नोडल विद्यालय ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के साथ मिलकर किया.

सुर-ताल में दिखे संस्कृति के रंग

प्रस्तुति कला में कक्षा 6-8 वर्ग में एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की तोशिता ने पहला स्थान हासिल किया. श्रीराम मिलेनियम स्कूल, नोएडा की अर्शिया महाजन दूसरे और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की ग्रुप सॉन्ग टीम तीसरे स्थान पर रही.

कक्षा 9-12 वर्ग में बेथनी कॉन्वेंट स्कूल की युविका और चार्वी प्रथम रहीं. बेथनी कॉन्वेंट स्कूल की संस्कृति पाठक और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की अर्पिता ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जेपी पब्लिक स्कूल की सांची तीसरे स्थान पर रहीं.

कैनवास पर उतरी विरासत

दृश्य कला प्रतियोगिता के कक्षा 6-8 वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की वर्णिका त्यागी प्रथम, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की अंशी मौर्य द्वितीय और जेपी पब्लिक स्कूल की कृतिका सिंह तृतीय रहीं.

कक्षा 9-12 वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की अंशिका शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया. ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की तान्या चौहान दूसरे और रयान इंटरनेशनल स्कूल की चार्वी बघेल तीसरे स्थान पर रहीं.

हाथों ने दिया परंपरा को आकार

‘हाथों की विरासत’ कला एवं शिल्प प्रतियोगिता के कक्षा 6-8 वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की सानवी सिंह प्रथम, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लोविश भाटी द्वितीय और जेपी पब्लिक स्कूल की श्रद्धा तृतीय रहीं.

कक्षा 9-12 वर्ग में जेपी पब्लिक स्कूल के नवदीप तोमर और अनिका ने पहला स्थान हासिल किया. ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के सार्थक दूसरे और स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की सानवी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं.

प्रतिभाओं को मिला विशेषज्ञों का मूल्यांकन

कार्यक्रम का आयोजन जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मीता भंडूला और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बसु के मार्गदर्शन में हुआ. प्रतियोगिता के समन्वय की जिम्मेदारी जेपी पब्लिक स्कूल की हेडमिस्ट्रेस रितु भटनागर और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की सुशीला ने संभाली.

निर्णायक मंडल में पी.टी. डी.यू. मॉडल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. बिनिता, राजकीय उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रजनी पिलानी, केंद्रीय विद्यालय दिल्ली के कला विशेषज्ञ आर.पी. पॉल और DJIC होशियारपुर की गीतांजलि शामिल रहीं, उन्होंने विद्यार्थियों की मौलिकता, रचनात्मकता, प्रस्तुति और सांस्कृतिक विरासत की समझ की सराहना की.

ये भी पढ़ें- राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, सपा-कांग्रेस गठबंधन को बताया ‘ठगबंधन’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button