Delhi NCRराष्ट्रीय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का शुभारंभ, बोले- बच्चे हैं हमारे देश का भविष्य

नई दिल्लीः केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने आज राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण अभियान (National Polio Vaccination Campaign) की शुरूआत की है। मालूम हो कि यह कार्यक्रम 27 फरवरी से 2 मार्च तक पूरे देश में चलाया जाएगा।

https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1497436904567967748?s=20&t=qKa-pcYGKbgl3vHsRawNMg

इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया (Union Health Minister Dr Mansukh Mandaviya) ने लोगों और गैर सरकारी संगठनों से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक देने का आग्रह किया। दरअसल टीकाकरण कराकर बच्चों को पोलियो से बचाया जा सकता है।

इस दौरान नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। बच्चे जब स्वस्थ होते हैं तो स्वस्थ भारत का सपना आसानी से साकार कर सकते हैं। सभी लोग अपने बच्चे को पोलियो की खुराक ज़रुर दें।

Related Articles

Back to top button