Other Statesराज्य

Odisha में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

Odisha: ओडिशा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें आठ लोगों को मौत हो गई। तो वहीं सात लोग गंभीर रुप से घायल हैं। मिली जानकारी  के मुताबिक दो परिवार मां तारिणी के दर्शन करने खुशी-खुशी जा रहे थे। लेकिन ये खुशी कुछ पलों में गम में बदल गई। ये हादसा महज तारिणी मंदिर से 3 किलोमीटर की दूरी पर ही हुआ है।

वैन के सड़क किनारे टकरा जाने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा सुबह केंदुझर जिले में एनएच 20(NH-20) बालीजोड़ी के पास हुआ। मृतक दिगपहाड़ी इलाके से हैं। दुर्घटना का कारण बना चालक अभी फरार है। हादसे में पीछे की सीट पर बैठे जगदीश गौड़ बाल-बाल बच गए। उनके अनुसार, 17 लोग एक वाहन में आए थे।

उनका परिवार, उनके मामा का परिवार और पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग घटगांव आये थे। रात करीब 8.30 बजे वे घर से निकले थे। आज सुबह 5 बजे यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें:Chhattisgarh Chunav 2023: मतगणना से पहले कांग्रेस देगी अपने एजेंटों व कार्यकर्ताओं को स्पेशल ट्रेनिंग, सीएम का बड़ा दावा

Related Articles

Back to top button