टेक

ट्रंप और मस्क का ये खास प्लान, भारत में होगी TikTok की वापसी!

TikTok Ban: TikTok को लेकर हाल के दिनों में अमेरिका और चीन के बीच काफी खींचतान देखने को मिली है। चीनी कंपनी ByteDance के स्वामित्व वाले इस ऐप पर अमेरिका में जासूसी के आरोप लगे, जिसके बाद अमेरिकी अदालत ने इसे बैन कर दिया। हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश के तहत TikTok को 75 दिनों की राहत दी, जिससे इस पर बड़ा फैसला लेने का मौका मिल सके। ट्रंप की प्राथमिकता है कि TikTok में अमेरिकी कंपनियों की हिस्सेदारी 50% से अधिक हो और इसका डेटा सेंटर और सॉफ्टवेयर अमेरिका में ही संचालित हो।

TikTok में Oracle कंपनी की दिलचस्पी

Oracle कंपनी, जो पहले से ही TikTok में हिस्सेदारी रखती है, इसे खरीदने की दौड़ में सबसे आगे है। इसके अलावा, एलन मस्क और यूट्यूब स्टार मिस्टर बीस्ट जैसे बड़े नामों ने भी TikTok में दिलचस्पी दिखाई है। अरबपति फ्रैंक मैककोर्ट के नेतृत्व में एक निवेशक समूह भी इसे खरीदने की होड़ में शामिल है। ट्रंप प्रशासन की योजना है कि ByteDance अपनी हिस्सेदारी बेचकर TikTok को अमेरिकी स्वामित्व में दे, जिससे इसका संचालन और डेटा प्रबंधन सुरक्षित हो सके।

भारत में वापसी की संभावना

भारत में TikTok पर जून 2020 में राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर बैन लगाया गया था। अगर TikTok पूरी तरह से अमेरिकी नियंत्रण में आ जाता है, तो इसकी भारत में वापसी की संभावना बन सकती है। हालांकि, इसके लिए TikTok को भारतीय कानूनों और डेटा सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। वर्तमान में, फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स, वॉट्सऐप और एक्स जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भारत में सक्रिय हैं, जो स्थानीय कानूनों के अनुसार काम करते हैं। TikTok की वापसी की स्थिति में इसे भी भारतीय डेटा सुरक्षा कानूनों का पालन करना अनिवार्य होगा।

अगर TikTok चीन से पूरी तरह अलग होकर अमेरिकी नियंत्रण में आ जाता है, तो यह भारत समेत कई देशों में दोबारा अपनी जगह बना सकता है। हालांकि, इसे स्थानीय नियमों और डेटा सुरक्षा चिंताओं को प्राथमिकता देनी होगी।

यह भी पढ़ें : बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले को दी जाएगी कठोर सजा : मुख्यमंत्री

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button