स्वास्थ्य

ये 3 सब्जियां हैं लिवर के लिए सुपरफायदेमंद, आज ही डाइट में शामिल करें

Health News : हमारा लिवर शरीर का सबसे अहम अंग है, और इसकी सेहत बिगड़ने पर कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं. फैटी लिवर, हेपेटाइटिस और लिवर सिरोसिस जैसी समस्याएं आम हो सकती हैं. इसलिए लिवर को स्वस्थ बनाए रखना बेहद जरूरी है, और इसके लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है.

हाल ही में AIIMS के विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सेठी ने बताया कि कुछ खास सब्जियां लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं.

चुकंदर

बता दें कि चुकंदर में एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटालेन की अच्छी मात्रा होती है. यह लिवर की सूजन को कम करता है और हानिकारक तत्वों से बचाव करता है. चुकंदर के जूस या सलाद का नियमित सेवन लिवर को साफ और मजबूत रखने में मदद करता है.

ब्रोकली और फूलगोभी

इन सब्जियों में ग्लूकोसाइनोलेट नामक तत्व पाया जाता है, जो लिवर में प्राकृतिक एंजाइमों के निर्माण को बढ़ाता है. यह लिवर को नुकसान से बचाता है और फैटी लिवर की समस्या को घटाने में सहायक होता है. साथ ही, इनमें मौजूद फाइबर पाचन प्रणाली को भी सही बनाए रखता है.

करेला

करेला शरीर की सफाई करता है और लिवर को मजबूत बनाने में मदद करता है. यह कब्ज जैसी समस्या को दूर करता है, लिवर को डिटॉक्स करता है और एंजाइम उत्पादन को बढ़ाता है. साथ ही, इसका सेवन त्वचा को भी चमकदार बनाता है. इन तीनों सब्जियों को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करके आप अपने लिवर की सेहत बेहतर बना सकते हैं और कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Gujarat Politics : भाजपा के दमन के खिलाफ ‘‘आप’’ के साथ पूरा गुजरात करने जा रहा बदलाव- केजरीवाल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button