बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

एक राष्ट्र, एक चुनाव पर गठित समिति ने आम लोगों से मांगा सुझाव, 15 जनवरी तक दे सकते हैं अपनी राय

New Delhi : केंद्र सरकार ने हाल ही में देश में एक साथ चुनाव कराने को लेकर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया था। अब समिति ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर आम लोगों से राय मांगी है। समिति ने इसके लिए सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित करते हुए एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया है।

सुझाव आमंत्रित किए गए हैं

समिति ने इस मामले पर नोटिस जारी करते हुए कहा कि देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए मौजूदा कानूनी प्रशासनिक ढांचे में उचित बदलाव करने के लिए आम जनता से लिखित रूप में सुझाव आमंत्रित किए जाते हैं। समिति ने आगे कहा कि 15 जनवरी, 2024 तक आम लोगों से प्राप्त सुझाव को विचार के लिए समिति के समक्ष रखा जाएगा।

अपनी राय को ईमेल [email protected] पर भेज सकते हैं

समिति ने आम लोगों से राय मांगते हुए इसके लिए एक वेबसाइट और ईमेल जारी किया है। समिति ने कहा कि देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए मौजूदा कानूनी प्रशासनिक ढांचे में बदलाव करने के लिए आम जनता अपनी राय को समिति की वेबसाइट onoe.gov.in पर पोस्ट किए जा सकते हैं, या फिर लोग ईमेल द्वारा भी सुझाव दे सकते हैं। समिति द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, लोग अपनी राय को ईमेल [email protected] पर भी भेज सकते हैं।

सभी राजनीतिक दलों की राय ली जाए

मालूम हो कि देश में लोकसभा, विधानसभा और नगरीय निकायों सहित दूसरे सभी चुनावों को एक साथ कराने की संभावनाओं को तलाशने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की अगुवाई में गठित उच्चस्तरीय कमेटी की हाल ही में बैठक हुई थी। इस बैठक में फैसला लिया गया था कि सबसे पहले इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों की राय ली जाए।

यह भी पढ़ें – Tiger 3 on OTT: बड़े पर्दे के बाद OTT पर दहाड़ेंगे सलमान खान, जल्द अमेज़न प्राइम पर आएगी नज़र

Related Articles

Back to top button