मनोरंजनवायरल

The 50 Show Promo : रजत दलाल ने जड़ा दिग्विजय राठी को थप्पड़, The 50 Show में मचा हंगामा

The 50 Show Promo : मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपना नया टीवी रियलिटी शो द 50 (The 50) लॉन्च कर दिया है। शो का प्रोमो भी सामने आ गया है जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच मनमुटाव, लड़ाई झगड़ा और हाथापाई भी देखने को मिली है। प्रोमो में रजत दलाल और दिग्विजय राठी हाईलाइट हो गए हैं। बता दें कि रजत दलाल को प्रोमो में दिग्विजय को करारा थप्पड़ मारते देखा जा रहा है।

बीच-बचाव में दौड़ पड़े सेलिब्रिटी

शो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर नया प्रमो वीडियो आया है, जिसमें रजत दलाल और दिग्विजय सिंह राठी के बीच जोरदार झगड़ा दिखाया गया है। दिग्विजय रजत से सवाल करते हैं कि कल जब बाकी लोग गालियां दे रहे थे, तब तेरा मुंह क्यों नहीं खुला? यह सुनते ही रजत गुस्से में दिग्विजय पर हमला कर देता है। बाकी सेलिब्रिटी बीच-बचाव में दौड़ पड़ते हैं।

हरियाणवी सिंगर सपना भी हिस्सा

प्रोमो में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब हल्ला देखा गया। प्रोमो में सिंगर के सरताज हिमेश रेशमिया भी देखने को मिल रहे हैं। प्रोमो के अगले ही सीन में शो के कंटेस्टेंट्स भेड़-बकरियों की तरह आपस में भिड़ते दिख रहे हैं। हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी भी द 50 का हिस्सा हैं और प्रोमो में सपना को लड़ते देखा जा रहा है।

The 50 शो के कंटेस्टेंट्स नेहा चुडासमा, कृष्णा श्रॉफ, सपना चौधरी, वंशज सिंह, दुष्यंत कुकरेजा, फैज बलूच, रचित रोजा, आर्या जाधो, डिनो जेम्स, करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा, विक्रांत सिंह, रिद्धिमा पंडित, शाइनी दोशी, उर्वशी ढोलकिया, रिद्धि डोगरा, शिव ठाकरे, चाहत पांडे, नीलम गिरी, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, सौरभ घाडगे, हामिद बरकजी, मैक्स टर्न, डिंपल सिंह, समीरा शेख, सिवेट तोमर, जान्हवी किल्लेकर, यंग सैमी, अदनान शेख, लक्ष्य कौशिक, अर्चित कौशिक, मनीषा रानी, लवकेश कटारिया, अर्चना गौतम, बेबिका धुर्वे, रजत दलाल, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन, नतालिया जानोस्जेक, खानजादी, सिद्धार्थ भारद्वाज, आरुषि चावला, तेजस्वी मदिवाड़ा, भाव्या सिंह और इमोर्टल काका शामिल हैं। यह शो 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10.30 बजे देखा जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान में लड़ाकों का 12 जगहों पर कब्जा, पोस्ट छोड़कर भागी पाकिस्तानी फौज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button