Delhi Weather : दिल्ली में की जोरदार बारिश का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले दो-तीन दिनों से राजधानी में अच्छी बारिश नहीं हुई है, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी मंगलवार 18 अगस्त को भी दिल्ली में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है और आसमान में बादल छाए रहेंगे.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को राजधानी के कुछ इलाकों में सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, पूरे दिल्ली में अच्छी बारिश होने की संभावना कम है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
दिनभर उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
19 और 20 अगस्त को मिल सकती है राहत
मौसम विभाग ने 19 और 20 अगस्त को सुबह से दोपहर के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, इस सप्ताह दिल्ली में कहीं भी तेज बारिश होने के आसार बहुत कम हैं. ऐसे में राजधानी के लोगों को फिलहाल उमस और गर्मी से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद कम है.
17 अगस्त को भी नहीं हुई बारिश
सोमवार 17 अगस्त को भी दिल्ली में लोगों को बारिश का इंतजार ही करना पड़ा. इस दिन न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक था. वहीं, अधिकतम तापमान करीब 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा.
पिछले 24 घंटों में नमी का स्तर अधिकतम 84 प्रतिशत और न्यूनतम 58 प्रतिशत रहा. इसके चलते दिन में गर्मी के साथ उमस भी लोगों को परेशान करती रही. इस दौरान दिल्ली में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ.
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. दिन में पश्चिमी हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं.
ये भी पढ़ें- नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे और स्मृति ईरानी समेत कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








