Bihar

तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान : प्रियंका गांधी राहुल से ज्यादा काबिल, अश्लील टिप्पणियों पर भी जताई आपत्ति

Tej Pratap Yadav : बिहार में जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तुलना में प्रियंका गांधी वाड्रा बेहतर हैं. तेज प्रताप यादव का यह बयान उस समय आया है, जब 5 राज्यों के चुनावों के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को असम कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाया गया.

मीडिया से बातचीत में तेजप्रताप यादव ने कहा, ”प्रियंका गांधी को नई जिम्मेदारी मिली है. इसके लिए हमारी ओर से उन्हें ढेरों बधाई. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ज्यादा काबिल हैं. प्रियंका गांधी की छवि इंदिरा गांधी से मिलती हैं. उनमें इंदिरा गांधी जैसे गुण हैं.”

तेज प्रताप ने बयान का समर्थन

वहीं, कांग्रेस पार्टी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान का तेज प्रताप ने समर्थन किया. उन्होंने कहा, ”गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के लिए सही कहा है. कांग्रेस राम विरोधी है. इन लोगों ने हर मौके पर भगवान राम, कृष्ण और महादेव का अपमान किया है. ये लोग चंदन का टीका या तिलक भी नहीं लगाते, जो लगाना चाहिए. सभी को सभी समुदायों और धर्मों का सम्मान करना चाहिए.”

तेज प्रताप ने सख्त कार्रवाई की मांग की

दिल्ली दंगों के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज किए जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यदि कोई दोषी है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, उन्होंने कहा कि जो लोग दंगे भड़काते हैं, हत्या या बलात्कार जैसे अपराध करते हैं, उन्हें क्यों बख्शा जाना चाहिए?

तेज प्रताप ने कार्रवाई की मांग की

उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल के बयान पर तेज प्रताप यादव ने आपत्ति जताते हुए कहा, “अश्लील टिप्पणी करना उनकी आदत बन गई है. जिस तरह से वे गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. ऐसे लोग समाज में रहने के हकदार नहीं हैं. महिलाओं, बेटियों, माताओं और विशेषकर बिहार की लड़कियों के खिलाफ ऐसी भाषा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती.”

ये भी पढ़ें – प्रदूषण से घुट रहा दिल्लीवालों का दम, “आप” विधायकों का मास्क लगा विधानसभा में जबरदस्त प्रदर्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button