Teddy Day 2023: टेडी डे क्यों मनातें है और इसका इतिहास क्या है जानें

Teddy Day 2023
Teddy Day 2023: अभी साल 2023 का वैलेंटाइन वीक चल रहा है। प्रेम- प्रमिकाओं के लिए ये वीक बहुत ही खास होता है। दिनों की प्रेमी जोड़े इस दिन अपने रोमांस और प्यार का जश्न मनाते हैं। आज हम बात करेंगे टेडी डे के बारें में, टेडी डे एक प्यारा सा टेडी गिफ्ट देकर मनाया जाता है जो दो व्यक्तियों के बीच प्रेम का प्रतीक है। वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। उससे पहले पूरे हफ्ते कोई न कोई खास दिन मनाया जाता है। 10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाएगा। दरअसल कई बार पार्टनर अपना प्यार जताने के लिए एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। गिफ्ट देने से न सिर्फ दोनों के बीच प्यार बढ़ता है बल्कि रिश्ता भी मजबूत होता है। वैलेंटाइन वीक में टेडी डे के दिन आप अपने पार्टनर को एक प्यारा सा टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हैं।

हर साल 10 फरवरी को पूरी दुनिया में टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने चाहने वालों को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं और उनसे अपने प्यार का इजहार करते हैं। जरूरी नहीं है कि आप यह टेडी अपनी लेडी लव को ही दें। आप इसे अपने बच्चों, या अपने घर के किसी बड़े को जिसे आप प्यार करते हैं, उपहार में दे सकते हैं।

Teddy Day का इतिहास
दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति थियोडोर की वजह से और उन्हीं के नाम पर टेडी बियर का आविष्कार हुआ था। इसे एक बिजनेस कपल ने बनवाया था। वैलेंटाइन वीक पर टेडी डे मनाने की वजह हैं लड़कियां। दरअसल ज्यादातर लड़कियों को स्टफ्ड टॉयज पसंद होते ही हैं। लड़के अपने पार्टनर को टेडी बियर गिफ्ट कर इंप्रेस करते है
टेडी डे 2023: महत्व
ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति थिओडोर ‘टेडी’ रूजवेल्ट को एक प्यारा सा टेडी मिला था, जिसे उनकी एक शिकार यात्रा के दौरान किसी जानवर को नहीं मारने के उनके फैसले का सम्मान करने के लिए बनाया गया था। इसी लिए टेडी डे मनाया जाता है।
ये भी पढ़े: Chocolate Day 2023 रिश्तों में मिठास घोलने के लिए, इन चॉकलेट्स की है भारी डिमांड