Garlic Sweet Corn Soup : शाम के समय अक्सर कुछ हल्का, गर्म और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। ऐसे में गार्लिक स्वीट कॉर्न सूप एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। स्वीट कॉर्न की हल्की मिठास, लहसुन का स्वाद और सब्जियों का मेल इस सूप को खास बना देता है। इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और यह ठंडे मौसम में शरीर को गर्माहट भी देता है।
गार्लिक स्वीट कॉर्न सूप बनाने के लिए सामग्री
इस सूप को बनाने के लिए 1 छोटी गाजर, एक तिहाई छोटी पत्ता गोभी, 7 फ्रेंच बीन्स, 8 लहसुन की कलियां, 2 इंच अदरक, 2 हरी मिर्च, 300 ग्राम स्वीट कॉर्न, जरूरत के अनुसार पानी, 1 बड़ा चम्मच तेल, 2 सूखी लाल मिर्च, 2 बड़े चम्मच रेड चिली सॉस, 2 बड़े चम्मच टोमैटो केचप, 2 बड़े चम्मच शेजवान सॉस, आधा छोटा चम्मच लाइट सोया सॉस, आधा छोटा चम्मच सिरका, स्वादानुसार नमक, 200 ग्राम पनीर और हरे प्याज की पत्तियां चाहिए।
गार्लिक स्वीट कॉर्न सूप बनाने की विधि
सबसे पहले गाजर, पत्ता गोभी और फ्रेंच बीन्स को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को भी बारीक काट लें।
अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें स्वीट कॉर्न डालकर करीब 3 से 4 मिनट तक उबालें। उबले हुए स्वीट कॉर्न को ठंडा करने के बाद थोड़े पानी के साथ ब्लेंडर में डालकर इसकी स्मूद प्यूरी तैयार कर लें। कुछ स्वीट कॉर्न के दानों को अलग रख लें, जिन्हें बाद में सूप में डाला जाएगा।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें। अब इसमें रेड चिली सॉस, टोमैटो केचप, शेजवान सॉस, सोया सॉस और सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
मसाले तैयार होने के बाद इसमें स्वीट कॉर्न की प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। सूप की सही गाढ़ी कंसिस्टेंसी के लिए जरूरत के अनुसार पानी और नमक डालें। इसे धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पकने दें।
अब इसमें बचे हुए स्वीट कॉर्न और कटी हुई सब्जियां डालें। सब्जियों के हल्का पकने और सूप के थोड़ा गाढ़ा होने तक इसे कुछ मिनट और पकाएं। आखिर में पनीर के टुकड़े और हरे प्याज की पत्तियां डालकर धीरे-धीरे मिलाएं। आपका स्वादिष्ट और चटपटा गार्लिक स्वीट कॉर्न सूप तैयार है। इसे गर्मागर्म परोसें और शाम के स्नैक के रूप में इसका आनंद लें।
ये भी पढ़ें- TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की संदिग्ध मौत, पार्टी के कामकाज पर उठाए सवाल
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









