
Surprise Visit : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक हाजीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव भी मौजूद रहे।
बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को ध्यान से सुना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक हाजीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया और वहां चल रहे राहत शिविरों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री सबसे पहले तेरसिया पंचायत और हाजीपुर प्रखंड के राहत शिविरों में पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। लोगों ने बताया कि कई दिनों से बाढ़ का पानी उनके घरों में घुसा हुआ है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अधिकारियों से बोले… न हो किसी तरह की कमी
मुख्यमंत्री ने लोगों से शिविरों की व्यवस्थाओं पर गहन पूछताछ की और अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी न होने देने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सामने चल रहे राहत शिविर और पशु शिविर का भी औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने अधिकारियों से शिविर में की जा रही व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।
आवास, खाद्य सामग्री और पानी की आपूर्ति रहे प्रमुख मुद्दे
नीतीश कुमार के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के इस अचानक दौरे ने अधिकारियों को सतर्क कर दिया और राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए उन्हें कई निर्देश दिए गए। बाढ़ पीड़ितों ने मुख्यमंत्री से अपनी समस्याएं साझा कीं, जिनमें मुख्य रूप से आवास, खाद्य सामग्री और पानी की आपूर्ति से संबंधित मुद्दे थे।
रिपोर्टः संजीव राय, ब्यूरोचीफ, बिहार
यह भी पढ़ें : भावुक क्षण : CM आतिशी ने छुए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के पैर, लिया आशीर्वाद
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप