बड़ी ख़बर

Supreme Court Judges : सुप्रीम कोर्ट में दो नए जजों की नियुक्ति, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

Supreme Court Judges : सुप्रीम कोर्ट में दो नए जज नियुक्त होंगे। राष्ट्रपति मुर्मू ने नियुक्ति को मंजूरी दी। नियुक्ति की जानकारी अर्जुन राम मेघवाल ने दी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पोस्ट पर लिखा, भारत के माननीय चीफ जस्टिस से परामर्श के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्तियां कीं। इसमें कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन का नाम शामिल है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट में दो नए जज नियुक्त किए जाएंगे। इसमें जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह और जस्टिस आर महादेवन शामिल है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पोस्ट में लिखा कि भारत के संविधान के जरिए मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए और भारत के माननीय चीफ जस्टिस से परामर्श के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर निम्नलिखित लोगों की नियुक्तियां की हैं।

इनके बारे में जानते हैं।

आपको बता दें कि अगर जस्टिस कोटिश्वर सिंह की बात करें तो वह 2023 से जम्मू कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। वह गुवाहाटी हाईकोर्ट में काम कर चुके हैं। गुवाहाटी हाईकोर्ट में वरिष्ठ वकील के रूप में रह चुके हैं। 2011 में उन्हें एडिशनल जज बनाया गया। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की। जस्टिस महादेवन की बात करें तो वह मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस हैं। 1989 में एक वकील के रुप में हाईकोर्ट में काम किया। मद्रास हाईकोर्ट में भारत सरकार के लिए भी काम कर चुके हैं। इसमें वरिष्ठ पैनल वकील, एडिशनल सेंट्रल गवर्नमेंट के स्थायी वकील शामिल है।

ये भी पढ़ें : Lucknow: CM योगी ने घर पहुंच विधानसभा अध्यक्ष का जाना हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की की कामना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button