
Suhani Bhatnagar Demise: आमिर खान की फिल्म दंगल में उनकी छोटी बेटी बबीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस महज सिर्फ 19 साल की थी। एक्ट्रेस के निधन से सभी सदमें में हैं। सुहानी को दंगल गर्ल भी कहा जाता था। इस खबर ने प्रशंसकों को चौंका दिया क्योंकि उन्होंने अपना करियर बनाने का पहला कदम ही उठाया था।
कुछ समय पहले सुहानी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी वजह से उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। इलाज में जो दवाएं सुहानी ने लीं, उसका उन्हें ऐसा साइड एफेक्ट पड़ा कि धीरे-धीरे उनके शरीर में पानी भर गया। वह काफी दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। सुहानी का आज सेक्टर-15 के अजरौंदा श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Suhani Bhatnagar Demise: कौन हैं सुहानी भटनागर?
बॉलीवुड में सुहानी भटनागर एक प्रसिद्ध बाल कलाकार थीं। उन्हें आमिर खान की सुपरहिट फिल्म दंगल (2016) में बबीता फोगट की भूमिका के लिए याद है। फिल्म में उनकी एक्टिंग बहुत पसंद की गई। उनके पास कई टेलीविजन ऐड्स भी थे। सुहानी को ‘दंगल’ के बाद कई फिल्मों के प्रस्ताव आए, लेकिन उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का निर्णय लिया। वह अपना अध्ययन करना चाहती थीं। सुहानी ने कई इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में लौटने का विचार बनाया है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए
ये भी पढ़े: Hema Malini: अयोध्या के राम मंदिर की राग सेवा में परफॉर्म करेंगी हेमा मालिनी