Advertisement

बांका में फंदे पर झूलता मिला झारखंड के युवक का शव, हत्या का आरोप

Youngman dead body Found

Youngman dead body Found

Share
Advertisement

Youngman dead body Found: बांका के जयपुर थाना क्षेत्र के महेशबथना गांव स्थित बहियार में एक पेड़ से एक  युवक(27) का शव लटका मिला है। युवक की पहचान लोमड़वा गांव झारखंड निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या का आरोप एक महिला व उसके पति पर लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

Advertisement

Youngman dead body Found: बीती रात मां से की थी बात

बताया गया कि फंदे पर लटके मिले शव की शिनाख्त पिता सचिंद्र रजक ने उनके पुत्र अभिषेक के रूप में की है। मृतक की मां मीनाक्षी देवी ने बताया कि उनका बेटा बीए पास कर ग्वालियर के एक ट्रेनिंग कॉलेज से बीएड की परीक्षा देकर 31 दिसंबर को घर लौटा था। मृतक देवघर में जीवन ज्योति लैब में भी काम करता था। बीती उसने रात आठ बजे अपनी मां मीनाक्षी देवी से फोन पर बात की और बताया कि वह घर आ रहा है।

मामा के घर रहता था

मां ने बताया कि उनका बेटा अपने मामा मोहनपुर निवासी संजय रजक के घर रहता था। वहीं पर दीपा देवी पति मनोज पोद्दार नामक महिला से उसका प्रेम-प्रसंग था। मृतक के पिता सचिन्द्र रजक के फर्द बयान पर हत्या का मामला थाना जयपुर को दिया गया है। उन्होंने बयान में हत्या का आरोप दीपा देवी पति मनोज पोद्दार घर चकरामा जिला देवघर पर लगाया है। जयपुर थाना अध्यक्ष अलोक कुमार ने बताया की परिजन के द्वारा जो लिखित आवेदन दिया जाएगा आवेदन की जांच करके केस दर्ज कर दिया जाएगा।

रिपोर्टः दीपक कुमार सिंह, संवाददाता, बांका, बिहार

ये भी पढ़ें: Covid-19 Fresh Cases: फिर लौट रहा कोरोना! पिछले 24 घंटे में मिले 761 नए केस,  12 की हुई मौत

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *