Advertisement

जब सारे रास्ते बंद तो समाज सिखाता है आपको चलना- दयाशंकर सिंह

Transport Minister in Farukhabad

Transport Minister in Farukhabad

Share
Advertisement

Transport Minister in Farukhabad: उत्तरप्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह देर रात्रि क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में शामिल होने फर्रुखाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने क्षत्रियों की एकजुटता पर जोर दिया। वहीं उन्होंने सभी से मिलजुलकर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी से निकल जाने के दौरान समाज का समर्थन मिला। इसी के कारण मुझे फिर से पार्टी में भी सम्मान मिला। इस दौरान उन्होंने आजम खान पर भी बात की।

Advertisement

Transport Minister in Farukhabad: ‘रावण के पास नहीं थी नैतिकता’

उन्होंने कहा कि जब आपको कोई प्लेटफार्म नहीं मिलेगा तब आपका समाज और संगठन आपको प्लेटफार्म देता है। आपके पास जब सारे रास्ते बंद हो जाते हैं। तब समाज आपको चलना सिखाता है। उसी दौरान संगठन की महत्ता दिखाई पड़ती है।रावण के पास नैतिकता नहीं थी और राम के पास नैतिकता थी, आदर्श था और चरित्र था।

Transport Minister in Farukhabad: वोट की ताकत से जीते मोदी और योगी

वह बोले, लोकतंत्र में वोट की ताकत है। वोट की ताकत ने ही आज मोदी और योगी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाया है। प्रदेश के कानून व्यवस्था अच्छी है। आज दुनिया के मानचित्र में देश का ऊंचा स्थान है। एक चाय बेचने वाला आज देश का प्रधानमंत्री है। कभी एक वॉर्ड स्तर पर समाजसेवा करने वाली आज देश की राष्ट्रपति हैं। यह मेहनत और लगन का परिणाम है।

डबल डेकर बसें नहीं ढो सकतीं फुटकर सवारी

डबल डेकर बसों के दिल्ली जयपुर आदि जगह पर सवारियां ले जाने के सवाल पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा की इन बसों को फुटकर यात्री ढोने की परमिशन नहीं है। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। इस पर जांच होती रहती है।

Transport Minister in Farukhabad: चेकिंग कराकर की जाएगी कार्रवाई

उनसे सवाल किया गया कि रोडवेज बस स्टेशन के पास ही कई प्राइवेट बसों के काउंटर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर चेकिंग कराऊंगा। यदि कोई सुधार नहीं होगा तो यहां के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अखिलेश की सरकार थी हिटलर की सरकार

अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उनकी सरकार हिटलर सरकार थी। भारतीय जनता पार्टी में लोकतंत्र है। भारतीय जनता पार्टी में किसी की जाति और मजहब के आधार पर कोई निर्णय नहीं होते। सबका साथ सबका विकास। न किसी का पक्ष और ना किसी की उपेक्षा होती है। सरकार की योजनाएं सबसे ज्यादा गरीब लोगों के लिए हैं।

‘डर को मन से निकालें आजम खान’

आजम खान को एनकाउंटर होने का डर सता रहा है, इस सवाल पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित है। वह सुरक्षित रहेंगे और उनको किसी भी प्रकार के डर को मन से निकाल देना चाहिए। न्यायालय का निर्णय है उस निर्णय के तहत उनको बहुत ही सुरक्षित और जो भी अनुमान्य होगा उसके तहत बर्ताव होगा।

जातीय जनगणना पर बोले, पार्टी का निर्णय मान्य

जब उनसे सवाल किया गया कि जातिगत जनगणना के पक्ष में फर्रुखाबाद से सांसद मुकेश राजपूत समर्थन किया है। इस पर उन्होंने कहा कि हमारी राय वही है जो हमारी पार्टी की राय है। उन्होंने जातिगत जनगणना की मांग करने वालों पर हमला बोलते हुए कहाकि जब यह लोग सत्ता में थे तब क्यों नहीं जातिगत जनगणना कराई।

रिपोर्टः दीपक शुक्ला, संवाददाता, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश

ये भी पढ़ें: स्वामी भगवत प्रिय का अनोखा ज्ञान, पृथ्वी का भार घटाने को लड़वा रहे भगवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *