Advertisement

इतने बड़े पैमाने पर पारदर्शी नियुक्ति बीजेपी को बर्दाश्त नहीं हो रही- संजय

Sanjay to BJP

Sanjay to BJP

Share
Advertisement

Sanjay to BJP: शुक्रवार को पटना में जेडीयू मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमलोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्या समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

Sanjay to BJP: ‘जनता को कंफ्यूज करने को विरोधी कर रहे बयानबाजी’

इस दौरान बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी के लोग बिहार को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी होने का एक भी प्रमाण अभी तक किसी ने सार्वजनिक नहीं किया है। सिर्फ बिहार की जनता को कंफ्यूज करने के लिए विरोधी लोग बयानबाजी कर रहे हैं।

Sanjay to BJP: ‘भाजपा का आरोप आधारहीन’

संजय कुमार झा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पारदर्शी तरीके से नियुक्ति होना भाजपा के लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। भाजपा आधारहीन आरोप लगाकर चयनित अभ्यर्थियों की योग्यता पर सवाल खड़े कर रही है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की नियुक्ति देश में पहले कभी नहीं हुई थी। इससे बिहार की जनता में काफी खुशी है। अगर कोई भी इस नियुक्ति के खिलाफ कुछ अनाप-शनाप बोलता है तो बिहार की जनता ही उनका हिसाब करेगी।

Sanjay to BJP: ‘पांच राज्यों में चुनाव के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा’

साथ ही उन्होंने कहा कि पांचो राज्य में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद इंडी गठबंधन आगे की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा करेगी। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उसके निराकरण का हर संभव प्रयास किया।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: कैबिनेट बैठकः 35 एजेंडों पर मुहर, किसानों-ग्रामीणों पर सरकार मेहरबान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *