Advertisement

Rajasthan News: पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में पहली गिरफ्तारी

Rajasthan News police got big success in sukhdev gogamedi case first accuses arrest news in hindi
Share
Advertisement

Rajasthan News:

Advertisement

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड(Rajasthan News) में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आपको बता दें कि हत्या मामले में सिर्फ 5 दिनों के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार हुआ व्यक्ति हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी रामवीर है।

पुलिस को मिली हत्या मामले में बड़ी सफलता

इस हत्या के मामले में पुलिस के हाथों बड़ी सफलता लगने की जानकारी सामने आई है। वहीं आपको बता दें कि गिरफ्तार हुआ मुजरिम एक अहम साजिशकर्ता बताया जा रहा है। गिरफ्तार हुआ रामवीर ने ही शूटर्स नितिन और रोहित के लिए जयपुर में सारी व्यवस्था करवाई थी। बताया जा रहा है कि शूटर्स दोनो बचपन के दोस्त हैं। वहीं दोनो ही शूटर्स को रामवीर ने जयपुर के एक होटल में और अपने परिचित के फ्लैट पर रुकवाने की व्यवस्था की थी।

शूटर्स को फरार करवाने में रामवीर का हाथ?

आपको बता दें कि रामवीर ने ही नागौर डिपो की राजस्थान रोडवेज बस में बैठाकर नितिन और रोहित को फरार करवाया बताया जा रहा है कि दोनो ही शूटर्स को वह बाइक पर बैठाकर अजमेर रोड से बगरू टोल प्लाजा से आगे तक लेकर गया था। वहीं इस 5 दिसंबर को  2 शूटर्स नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने श्याम नगर स्थित उनके निवास पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों शूटर्स ने गोगामेड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसे बाद काफी हंगामा हुआ था।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/tech/artificial-summit-2023-pm-modi-invited-people-on-this-tech-event-news-in-hindi/

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *