Advertisement

Rajasthan Elections 2023 सीएम गहलोत ने किया मतदान, बोले- लोकतंत्र का यही आधार उपयोग किया मताधिकार

rajasthan-elections-2023-cm-gehlot-voted-in-jodhpur-with-his-family-news-in-hindi

rajasthan-elections-2023-cm-gehlot-voted-in-jodhpur-with-his-family-news-in-hindi

Share

Rajasthan Elections 2023

Advertisement

25 नवंबर राजस्थान(Rajasthan Elections 2023) में मतदान जारी है। लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत मतदान करने से पहले वह विजय तिलक करने अपने घर पहुंचे। इसी के साथ उन्होंने मतदान के दिन जनाशीष की कामना से परिजनों के साथ विधिवत पूजा भी की और तिलक, पुष्प और अनुष्ठानों द्वारा सम्पूर्ण राजस्थान की मंगल कामना की है।

Advertisement

सीएम गहलोत ने किया मतदान

इस समय अपने मत का इस्तेमाल करते हुए पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें लगती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी महापर्व में हिस्सा लेते हुए अपने मत का इस्तेमाल किया है। इसी दौरान सीएम ने जनता से अपना मत इस्तेमाल करने के बाद यह विश्वास जताते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। आपको बता दें कि सीएम गहलोत अपने परिजनों के साथ मतदान स्थल पर पहुंचे थे।

सीएम ने जताया जीत का विश्वास

इस चुनाव में सीएम गहलोत ने जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि राजस्थान में जो इस समय माहौल है उसके अनुसार यह कह सकते हैं कि सरकार हमारी ही बनेगी राजस्थान में अभी ‘अंडरकरंट’ (समर्थन की शांत लहर) चल रहा है.’ इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में ‘अंडरकरंट’ होने का पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का दावा खोखला है. गहलोत ने कहा, ‘अंडरकरंट का हमारा दावा ठोस है.’ राज्य में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ है जो कि शाम छह बजे तक जारी रहेगी।

कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर नहीं

चुनाव में जीत को लेकर सीएम गहलोत ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ कोई भी सत्ता विरोधी लहर नहीं है। इसी के साथ उन्होंने यह विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाएगी। इसी के साथ उन्होनें अपनी बात में आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान विकास के मुद्दों पर केंद्रित है। इसी दौरान सीएम गहलोत ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उसके अन्य नेताओं ने अपने प्रचार में ‘भड़काऊ’ भाषा का इस्तेमाल किया है।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/state/rajasthan-election-2023-pm-modi-appeal-election-voting-at-rajasthan-news-in-hindi/#google_vignette

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें