Advertisement

Rajasthan Election 2023 कैमरे की सहायता से चुनावी हाल पर होगी नजर, 750 कैमरों का कड़ा इंतजाम

Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023

Share

Rajasthan Election 2023

Advertisement

शनिवार 25 नवंबर को राजस्थान(Rajasthan Election 2023) में विधानसभा चुनाव होने वाले है। यह चुनाव बिना किसी समस्या के बीत जाए इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। आपको बता दें कि शहर की सुरक्षा में खलल पैदा ना हो इसके लिए प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

Advertisement

कैमरों की निगरानी से रहेगी नजर

कल के चुनाव में तैयारियों को ध्यान में रखते हुए सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के कैमरे कल के चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले है। इन्हीं कैमरों की सहायता से पूरे जोधपुर पर पुलिस प्रशासन नजर रखमे वाला है। इस क्रम में आपको बता दें कि शांति पूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से 750 से कैमरे लगवाए गए है। शहरी क्षेत्र के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की बात की जाए तो यहां भी प्रशासन की ओर से 50 फीसदी से अधिक पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरे की व्वस्था की गई है।

बीते चुनाव में ऐसी थी व्यवस्था

बीते चुनाव पर गौर किया जाए तो आपको बता दें कि बीते चुनाव में 200 कैमरे लगवाए गए थे। ऐसे में पिछले चुनाव की तुलना में इस बार काफी कड़ी व्यवस्था होती हुई दिखाई दे रही है। साथ ही इस बार नए वोटर्स के भी बढ़-चढ़कर वोट करने की जानकारी सामने आ रही है। अभय कमांड कंट्रोल रूम के प्रभारी एडसिशनल डीसीपी नरपत सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर अभय कमांड सेंटर पूरी तरह तैयार है जहां सुरक्षा की दृष्टि से 750 कैमरों से निगरानी की जाएगी, वहीं 360 डिग्री तक घूमने वाले कैमरे भी निगरानी करेंगे।

EVM का भी होगा खास ख्याल

इस बार के चुनाव में ईवीएम का खास ख्याल रखा जा रहा है। कई चुनावों में ईवीएम खराब होने की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में इन्हीं बातों का ख्याल करते हुए 6,287 माइक्रो आब्जर्वर और 6247 सेक्टर अधिकारी मय रिजर्व नियुक्त किए गए हैं। इन्हीं आब्जर्वर द्वारा इस बात का पता लगाया जाएगा कि चुनाव में यदि किसी भी तरह का खलल पैदा होता है तो इसकी सूचना सुधार एवं रिप्लेसमेंट की कार्यवाही करेंगे।

यह भी पढ़े:https://hindikhabar.com/state/uttar-pradesh/up-news-minister-yogendra-upadhyay-on-targer-news-in-hindi/

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *