Jhansi में 25 से 31 तक राष्ट्रीय पुस्तक मेला, 50 हजार पुस्तकें होंगी प्रदर्शित

झांसी(Jhansi) के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का हिंदी विभाग 25 मार्च से 31 मार्च तक राष्ट्रीय पुस्तक मेले का आयोजन करने जा रहा है। इस पुस्तक मेले में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 50 से अधिक प्रकाशक हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही साहित्य अकादमी के सहयोग से दो दिनों का हिंदी लेखक सम्मिलन 25 और 26 मार्च को किया जाएगा। हिंदुस्तानी अकादमी के साथ मिलकर 27 और 28 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय सृजनात्मक लेखन कार्यशाला का आयोजन होगा, जिसमें देश और विदेश के लेखक, प्राध्यापक और साहित्य प्रेमी हिस्सा लेंगे।
दो दिन लेखन का आयोजन होगा
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अधिष्ठाता कला संकाय और राष्ट्रीय पुस्तक मेला के संयोजक प्रोफेसर मुन्ना तिवारी ने बताया कि सात दिनों के आयोजन में पुस्तक मेला, लेखक सम्मेलन, लेखन कार्यशाला और बुंदेली साहित्य उत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं। आयोजन में देश के पद्मश्री प्राप्त कई साहित्यकार, दक्षिण भारत, पश्चिम बंगाल और नेपाल से लेखक साहित्यकार हिस्सा लेने यहां आएंगे। सृजनात्मकता का माहौल बनाने के उद्देश्य से बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का हिंदी विभाग यह आयोजन करने जा रहा है।
झांसी से अमित सोनी की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें: Jhansi में 20 लाख की डकैती, बदमाशों ने मुंह में कपड़ा ठूंस कर पीटा