Advertisement

Bihar: मुंगेर में एक प्रापर्टी डीलर की हत्या, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Murder in Munger

Murder in Munger

Share
Advertisement

Murder in Munger: मुंगेर में पुलिस ने दो लोगों घायल अवस्था में सड़क किनारे से उठाया। मेडिकल जांच में एक शख्स की मौत की पुष्टि हुई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया गया। दोनों घायल प्रापर्टी डीलर बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Murder in Munger: ओपी क्षेत्र की घटना

मुंगेर जिला में सफिया सराय ओपी क्षेत्र अंतर्गत इंद्रुख के भलार पथ पर पोखरिया के समीप पुलिस गस्ती वाहन को दो लोग सड़क किनारे गिरे हुए मिले। जिसे पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया। जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार किया जा रहा है। मृतक के चेहरे पर बारूद और बाई आंख के समीप छेद देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या की है। मृतक की पहचान बेलन बाजार कृष्णा रोड निवासी अजीत यादव(45) के रूप में हुई है। जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। घायल हसनगंज निवासी शैलेंद्र शर्मा भी प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं।

मृतक की पत्नी बोली, करने गए थे मटन पार्टी

मृतक की पत्नी अर्चना देवी ने बताया की शैलेंद्र शर्मा और अजीत यादव धरहरा के भलार स्थित मुकुल सिंह के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। मुकुल सिंह ने नए साल के मौके पर सभी को अपने घर पर मटन पार्टी के लिय बुलाया था। मटन पार्टी के बाद सभी का देवघर निकलने का प्लान था। पर जब 1 जनवरी शाम लगभग 5 बजे अजीत को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद उसने शैलेंद्र को फोन किया तो उधर से मैसेज आया की अजीत बेहोश हो गए हैं। जल्दी से आ जाएं।

पुलिस द्वारा मिली सूचना

बताया गया कि  जिसके बाद अर्चना ने जब मुकुल सिंह के घर पर पता किया तो बताया गया कि उसका पति अजीत और शैलेंद्र काफी पहले निकल चुके हैं। काफी देर ढूंढने पर नहीं मिले। रात करीब 10 बजे पुलिस द्वारा सूचना मिली कि उसके पति की डेड बॉडी मिली है।

अन्य प्रापर्टी डीलर पर बेईमानी और हत्या का आरोप

साथ ही आरोप लगाया कि जमीन की डीलिंग में 16 लाख रुपया मुकुल सिंह के पास था। पैसों की बईमानी करने के नीयत से मुकुल सिंह ने ही उसके पति की हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया की हत्या कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही होगा। घायल को बेहतर इलाज के लिय पटना रेफर कर दिया है।

पुलिस खंगाल रही हर एंगल

परिजनों से फर्द बयान लिया जा रहा है। जहां बात सामने आई की सभी मुकुल सिंह के यहां मटन पार्टी में गए थे। साथ ही घायल शैलेंद्र और मृतक के परिजनों के बीच मैसेज में क्या बात हुई इसका भी पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar news: सीएम नीतीश कुमार जाएंगे अयोध्या!

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *