Advertisement

लखीसराय गोलीकांडः पुलिस एक्शन लेती तो नहीं होती घटना- विजय सिन्हा

Lakhisaray Golikand

लखीसराय की घटना पर बोलते नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा।

Share
Advertisement

Lakhisaray Golikand: लखीसराय गोलीकांड पर लगातार सियासत गर्माई हुई है। विपक्ष इसे शासन प्रशसान की नाकामी बता रहा है। वहीं प्रदेश में बेखौफ अपराधियों की बात भी कह रहा है। अब इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि पुलिस समय पर एक्शन लेती तो यह घटना टल सकती थी।

Advertisement

Lakhisaray Golikand: बोले, पीड़ित परिवार ने की थी शिकायत

विजय सिन्हा ने कहा लखीसराय में हुए गोलीकांड में तीन लोगों की मौत हुई। तीन लोग PMCH में भर्ती हैं। दो लोगों के शरीर से गोली नहीं निकली जा सकी है। पहले भी पीड़ित परिवार ने छेड़खानी, मारपीट की शिकायत की थी। पुलिस ने इस मामले में कर्रवाई नहीं की। पुलिस ने करवाई की होती तो घटना नहीं घटती।

Lakhisaray Golikand: आरोप, जमीनी विवाद से जुड़ा है मामला

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ दिया, जबकि मामला जमीनी विवाद का है। विजय सिन्हा ने अपराधी की तस्वीर महागठबंधन के नेताओं के साथ दिखाई। विजय सिन्हा ने जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और अन्य जेडीयू नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि एक भी अवैध बालू कारोबारी से मेरा या मेरे परिवार का संबंध बताएं, नहीं तो माफी मांगे।

Lakhisaray Golikand: मुआवजा न देने पर आंदोलन की चेतावनी

चेतावनी दी, लखीसराय की घटना में पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए, मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। दरअसल लखीसराय में छठ पूजा से लौटते वक्त शशिभूषण के परिवार पर आशीष नाम के युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। इस घटना में दो व्यक्तियों ने मौके पर दम तोड़ दिया था तो तीसरी पीड़ित दुर्गा झा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। वहीं तीन अन्य पीड़ित फिलहाल इलाजरत हैं।

Lakhisaray Golikand: ये बताई गई थी घटना की वजह

मामले में बताया गया था कि यह एक तरफा प्रेम का मामला है। इसमें कहा गया कि आशीष दुर्गा से शादी करना चाहता था लेकिन शशिभूषण का परिवार राजी नहीं था। इसी बात को लेकर पहले भी कहासुनी और मारपीट हो चुकी थी।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: औरंगाबाद-बिहटा रेल लाइन निर्माण के लिए पदयात्रा शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *