Advertisement

आरोपः पति-पत्नी के प्यार में दीवार बन रहा लड़के का परिवार

Lady Demand Justice

पत्रकारों से बात करती महिला।

Share
Advertisement

Lady Demand Justice: बिहार के भागलपुर में एक महिला ने एसपी से गुहार लगाई है। उसका कहना है कि सात साल पहले उसकी शादी एक युवक से हुई। इस शादी से परिवार वाले खुश नहीं थे। अब लड़के के परिवार वालों ने साजिश रचकर लड़के को अपने पास बुला लिया है। वह उसकी शादी कहीं और कराने की धमकी दे रहे है। महिला ने न्याय की गुहार लागई है।

Advertisement

Lady Demand Justice: बिना परिवार की रजामंदी के की थी शादी

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास एक महिला रोती-बिलखती नजर आई। उसके हाथ में एक फोटो था जिसे लेकर वह दर-दर भटक रही थी। मामले में महिला ने बताया कि उसका नाम मीनू देवी है। वह बेगूसराय की रहने वाली है। उसने नीतीश कुमार नाम के युवक से प्रेम विवाह 7 वर्ष पहले किया था। जिसमें परिवार वालों की रजामंदी नहीं थी। बावजूद उसके दोनों एक साथ सात साल से रह रहे थे।

‘मां के देहांत की ख़बर सुन गए थे घर’

आरोप है कि अचानक कुछ दिन से उसके पति का फोन बंद आ रहा है। वह काफी परेशान है। पत्रकारों से बात करते हुए बोली कि मेरे पति की नानी का फोन आया और उन्होंने कहा कि उनकी मां का देहांत हो गया है। इस पर वह अपने घर चले गए। कई दिनों बाद भी मेरे पास अभी तक वापस नहीं आए।

पति की शादी कहीं और कराने की बात

उसने बताया, जब मैंने पता लगाना शुरू किया तो पता चला कि पति को मेरे से अलग करने की साजिश की जा रही है। इसको लेकर न्याय की गुहार लगाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के पास पहुंची हूं। मेरे पति से मेरी कोई लड़ाई झगड़ा नहीं है। परिवार वाले नहीं चाहते कि हम साथ रहें। पति की नानी का कहना है कि मेरे पति की शादी वह कहीं और कर रहे हैं।

रिपोर्टः अमरजीत सिंह, संवाददाता, भागलपुर बिहार

ये भी पढ़ें: ‘तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए बैचेन लालू कर रहे नीतीश की प्रशंसा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *