Advertisement

बिहार में जंगल राज: बेखौफ बदमाशों ने SSB जवान को मारी गोली, मौत

बेखौफ बदमाश

बेखौफ बदमाश

Share
Advertisement

बिहार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यहां अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो बेखौफ होकर वारदात अंजाम दे रहे हैं। बुधवार देर रात लूटपाट के इरादे से कुछ अपराधियों ने एक SSB जवान को गोली मार दी। घटना में घायल जवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Advertisement

देर रात मां का इलाज कराकर लौट रहा था गांव

देशवासियों की रक्षा करने वाले जवानों की जान भी बिहार में सुरक्षित नहीं है। मामला मोतिहारी जिले का है। यहां के चिरैया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक SSB जवान को गोली मार दी। बताया जाता है कि जवान अपनी बीमार मां का इलाज कराकर अपने भाई और मां के साथ अपने गांव की ओर जा रहा था। तभी लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों का विरोध करने पर अपराधियों ने जवान को गोली मारी जो कि उसके हाथ में लगी। इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन तब तक काफी खून बह चुका था। जवान ने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।

एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मृतक जवान धर्मेंद्र के भाई ने की है। सिकरहना डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि अपराधियो की पहचान कर ली गई है। एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इसकी निशानदेही पर शेष अपराधियो को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्ट: अरुण कुमार द्विवेदी, मोतिहारी, बिहार

ये भी पढ़ेंखाकी की शर्मनाक हरकतः आरोपी के सामने ही नाबालिग के कपड़े उतरवाए:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *