Advertisement

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी प्रकरण पर बड़ी सुनवाई, गुंबद हटाने और तहखाने की मरम्मत की माँग

Gyanvapi Case

Gyanvapi Case

Share
Advertisement

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाना के ऊपर नमाज पढ़ने और नमाजियों के जुटने पर आपत्ति की याचिका पर आज सुनवाई होगी। सिविल जज सीनियर डिविजन अश्वनी कुमार की कोर्ट में सोमवार को ज्ञानवापी प्रकरण की याचिका पर जज दोनों पक्षों की दलील सुनेंगे। याचिकाकर्ता ने तहखाने की मरम्मत और ज्ञानवापी मस्जिद के गुंबद को हटाने की मांग की है। हालांकि दोनों पक्षों को नोटिस देने के बाद जवाब तलब किया गया था।

Advertisement

सविल जज की कोर्ट में नंदी जी महाराज विराजमान व लखनऊ के जन उदघोष सेवा संस्था के सदस्य कानपुर निवासी आकांक्षा तिवारी, लखनऊ निवासी, दीपक प्रकाश शुक्ला, अमित कुमार, सुविद प्रवीण ने कोर्ट में वाद दाखिल किया है। वाद पत्र में कहा गया मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा मंदिर के स्वरूप को तोड़कर मस्जिद का गुंबद बनाया गया है। उसे हटाया जाए और विश्वनाथ मंदिर को सौंपते हुए मंदिर के रूप दिया जाए। साथ ही विवादित परिसर में नमाज करने से रोका जाए। परिसर में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए।

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि तलगृह की छत पर मुस्लिम पक्ष के लोगों जमावड़े के कारण छत से एक पत्थर का टुकड़ा पूजा स्थल में विग्रह के पास आकर गिरा। इससे पुजारी को भी गंभीर चोट आ सकती थी। छत से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है और एक बीम में दरार भी है। यह भी कहा गया है कि धार्मिक पूजा स्थल की छत पर कोई जूते चप्पल पहन कर या ऐसे ही जाता है तो यह हिंदुओं की आस्था का अपमान है, इसलिए इसपर रोक लगाई जाए। आज दोपहर 2:30 बजे के बाद जिला अदालत में होगी सुनवाई.

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में राजनाथ सिंह ने सैनिकों से किया संवाद, बढ़ाया जवानों का हौसला

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *