Advertisement

दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र में राजनाथ सिंह ने सैनिकों से किया संवाद, बढ़ाया जवानों का हौसला

Rajnath Singh Siachen Visit

Rajnath Singh Siachen Visit

Share
Advertisement

Rajnath Singh Siachen Visit: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया और इसे भारत की वीरता और बहादुरी की राजधानी बताया। राजनाथ सिंह ने लद्दाख में सियाचिन ग्लेशियर के बेस कैंप में युद्ध स्मारक पर बहादुरों को पुष्पांजलि अर्पित कर पोस्ट पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों से बातचीत की। उन्होंने उनके साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान भी किया।

Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सियाचिन में जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे अनुसार दीपावली का पहला दीया, होली का पहला रंग भारत के रक्षकों के नाम होना चाहिए। हमारे सैनिकों के साथ होना चाहिए, पर्व-त्योहार पहले सियाचिन की चोटियों पर मनाए जाने चाहिए। राजस्थान के तपते रेगिस्तान में मनाए जाने चाहिए, हिन्द महासागर की गहराई में स्थित पनडुब्बी में जवानों के साथ मनाए जाने चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर आप जिस तरह से देश की रक्षा करते हैं, उसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। सियाचिन की भूमि कोई सामान्य भूमि नहीं है। यह देश की संप्रभुता और दृढ़ता का प्रतीक है। हमारे राष्ट्रीय दृढ़ संकल्प का प्रतिनिधित्व करता है। हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है, मुंबई हमारी आर्थिक राजधानी है, और हमारी तकनीकी राजधानी बेंगलुरु भारत की वीरता और बहादुरी की राजधानी है।

यह भी पढ़ें: बड़ी संख्या में अन्य दलों से आए नेताओं ने ज्वाइन की BJP, डिप्टी सीएम बोले- बीजेपी ने जीता लोगों का भरोसा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *