Biharराजनीतिराज्य

Bihar News: भ्रष्टाचार पर गिरिराज सिंह का विपक्ष पर हमला, कहा- “धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे?”

Bihar News: झारखंड में कांग्रेस नेता धीरज साहू के परिसर से नोटों का पहाड़ मिलने के बाद से बीजेपी लगातार कांग्रेस पार्टी पर हमलावार है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी झारखंड में आयकर विभाग की छापेमारी में मिली इतनी ज्यादा नकदी पर भ्रष्टाचार को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जमकर हमला बोला है।

बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्ष का महागठबंधन नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का महागठबंधन हो गया है। यह सब जेल जाने के डर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध कर रहे हैं। आज महागठबंधन नहीं, घमंडिया गठबंधन कहिए। ये घमंडिया महागठबंधन है। इस घमंडिया गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी कर रही है।

“धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे?”

झारखंड से कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज साहू के कई परिसरों से 200 करोड़ से ज्यादा नकदी मिलने के बाद विपक्ष पर निशना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बताना चाहिए कि धीरज साहू के पैसे कहां जा रहे थे, चुनाव के लिए जा रहे थे।

इसके अलावा तीन राज्यों में बीजेपी की जीत को लेकर बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, “इस देश में कहीं भी घमंडिया गठबंधन का वोट नहीं है। वोट जनता के पास है और जनता मोदी जी के साथ है। कांग्रेस के सांसद के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए। अरविंद केजरीवाल के कई मंत्री जेल में बंद हैं। ममता बनर्जी के कई नेता भ्रष्टाचार के आतंक में डूबे हुए हैं। यह सभी भ्रष्टाचारियों की जमात है।”

महुआ मोइत्रा की सांसदी जाने पर बोले गिरिराज

तमाम मुद्दों पर बात करने के बाद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता जाने पर उन्होंने कहा कि सोमनाथ चटर्जी के समय भी 10 सांसदों को पैसा लेने के आरोप में सदस्यता गई थी। आज सबूतो के आधार पर इनकी सदस्यता गई है।”

ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/state/bsp-supremo-mayawati-suspends-mp-danish-ali-news-in-hindi/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button