Advertisement

SASARAM: गुप्ता धाम जा रही पिकअप पलटने से चार की मौत, सात घायल

Four Died due to an accident

Four Died due to an accident

Share
Advertisement

Four Died due to an accident: खबर सासाराम से है। जहां चेनारी थाना क्षेत्र के गायघाट में गुप्ता धाम जाने के दौरान श्रद्धालुओं से भरी ओवरलोड पिकअप वैन पलट गई। हादसे में चार महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 7 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बता दें की पिकअप वैन पर 25 से अधिक लोग सवार थे और सभी लोग कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कैमूर पहाड़ी पर  चढ़ते समय गायघाट के पास पहाड़ी की सड़क से नीचे वैन पलट गई।

Advertisement

सासाराम से आए रहे थे श्रद्धालु

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मृतकों में चारों महिलाएं हैं। वहीं घायलों को पहले तो चेनारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसके बाद वहां से सभी को सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बता दें की पिकअप वैन भोजपुर जिला से सासाराम के गुप्ता धाम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रही थी। मृतकों में बक्सर जिला के डुमरांव की रहने वाली मीरा देवी, बक्सर जिला के कृष्णाब्रह्म की रहने वाली 60 वर्षीय परमेश्वरा देवी, भोजपुर जिला के ही शाहपुर थाना क्षेत्र के चंद्रावती देवी तथा बिहिया थाना के बेलवनिया गांव की रहने वाली तेतरा देवी है।

मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने की मदद

सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तथा चेनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मी भी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को पिकअप वैन के अंदर से निकाला एवं सभी को चेनारी के सामुदायिक अस्पताल भेजा। घायलों में दो साल का बच्चा तथा कई महिलाएं भी हैं। वही सासाराम सदर एसडीएम आशुतोष रंजन भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

छ से सात लोगों को गंभीर चोटें

उन्होंने बताया कि पिकअप वैन पर 25 से अधिक लोग सवार थे। जिसमें दुर्घटना के बाद चार की मौत हो गई। वही छः या सात लोगों को गंभीर चोट लगी है। सभी को सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जबकि 12 से 15 लोगों को हल्की-फुल्की छोटी आई हैं। उन सब का भी इलाज कराया जा रहा है।

रिपोर्टः अश्वनी पांडेय, संवाददाता, रोहतास, बिहार

यह भी पढ़ें:  CAA नागरिकता देने वाला कानून- सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम, बिहार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *