Advertisement

Foundation Day of BJP: एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को कर रहे साकार- विजय कुमार सिन्हा

Foundation Day of BJP

Foundation Day of BJP

Share
Advertisement

Foundation Day of BJP: एनडीए की अहम घटक दल भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना 43 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर राज्य के उपमुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राजधानी स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय परिसर में पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हमारी शुभकामनाएं। यह आपका संकल्प है जिससे बीजेपी तीसरी और चौथी पीढ़ी के साथ भी निःस्वार्थ और बिना भय के कर्तव्य पथ पर अग्रसर है. हम आज एक भारत और श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार कर रहे हैं. साथ ही साथ, सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को भी पूरा कर रहे हैं।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा आज पार्टी का स्थापना दिवस है। जिसमें 40 साल बिहार में और 400 पार देश में सपने को साकार करना है। साथ ही साथ 21वीं सदी में विकसित भारत और विकसित बिहार बनाने का संकल्प लेना है, कदम बढ़ा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता एक मिशन एक देश को लेकर आगे बढ़ते हैं। कार्यकर्ता सामाजिक कार्य के साथ अपने राष्ट्र के प्रति भी समर्पित हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा, हम सभी को नमन करते हैं जो हमारे बीच आज नहीं है। हमारी पार्टी आज यहां तक पहुंची है। ऐसे में सभी महापुरुषों को हृदय से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी पार्टी और हमारे आने वाली भावी पीढ़ी सबका साथ, सबका विकास और विकसित भारत विकसित बिहार के मंत्र को साकार करे।

वही झंडोतोलन के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि  बीजेपी का गठन आज से 43 साल पहले 1980 में हुआ था। प्रधानमंत्री ने आज के दिन संकल्प लिया है 2047 तक भारत सबसे मजबूत देश बनकर सामने आएगा।

Advertisement

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: तेजप्रताप पहुंचे सुशील कुमार मोदी के आवास, जाना हालचाल, की जल्द स्वस्थ होने की कामना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *