Advertisement

बिहारः डॉ. राजेंद्र प्रसाद की याद में होगा देशरत्न कॉन्क्लेव का आयोजन

Deshratna Conclave

एक बैठक में आयोजन की जानकारी दी गई।

Share
Advertisement

Deshratna Conclave:  पटना के बापू सभागार में देश के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती की पूर्व संख्या पर 02 दिसंबर को देशरत्न कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा के एनआरआई सेल के संयोजक और इंडिया पॉजिटिव संगठन के सेक्रेटरी मनीष सिन्हा ने दी। शुक्रवार को रेड वेलवेट होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन महान रहा है। प्रेरणा देने वाला रहा है। वे संघर्ष करते हुए राष्ट्रपति पद तक पहुंचे। इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए यह कार्यक्रम कराया जा रहा है।

Advertisement

Deshratna Conclave: भाजपा एनआरआई सेल संयोजक ने दी जानकारी

उन्होंने कहा, राज्य में डॉ. राजेंद्र प्रसाद की गगनचुंबी मूर्ति बने, इसके लिए अभियान चल रहा है। इसको लेकर यह कार्यक्रम होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोगों के पहुंचने के आसार हैं। इसमें युवाओं की संख्या सबसे अधिक होगी। युवाओं को उनकी जिन्दगी से सीखने और उनसे प्रेरित होकर कॅरियर को कैसे संवारे, इसके बारे में बताया जाएगा। इस कार्यक्रम में बिहार ही नहीं देश-विदेश के कई राजनीतिज्ञ और कई कलाकार आएंगे।

सरदार पटेल की तर्ज पर होगा काम

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश उनको जान सके। दशकों से एक ही परिवार के लोगों की जयंती मनती है। जिस प्रकार गुजरात में सरदार पटेल के लिए काम हुआ है। उसी प्रकार बिहार में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के लिए काम होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित ये भी रहेंगे मौजूद

देशरत्न कान्क्लेव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, खाद्य आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री भीखू सिंहजी चतुरसिंह, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रितुराज सिन्हा, गुजरात के पंचायतीराज मंत्री बच्चू भाई खाबड़, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, दाहोद विधायक कन्हैया लाल किशोरी, गायिका देवी, एक्टर पंकज केसरी, मिस इंडिया रनर्स अप मान्या सिंह, एक्ट्रेस संचिता बसु, चाइल्ड सिंगर आर्यन बाबू, इंडिया पॉजिटिव के सेक्रेटरी बिहार दिवस कांक्लेव के कंवीनर मनीष सिन्हा शामिल होंगे।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

ये भी पढ़ें: बिहारः नहीं बंद हुए अवैध मदरसे तो 20 साल में होगा ये…- गिरिराज सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *