Advertisement

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने दी महाशिवरात्रि पर्व और अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई

CM Nitish gave best wishes

CM Nitish gave best wishes

Share
Advertisement

CM Nitish gave best wishes: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। वहीं सीएम ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश और देश की महिलाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

Advertisement

‘महाशिवरात्रि पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशिष्टता’

मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाशिवरात्रि पर्व में लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। इस पर्व की अपनी अलग महत्ता एवं विशिष्टता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वान किया कि वे आपसी प्रेम, पारस्परिक सौहार्द्र एवं सामाजिक सद्भाव के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लेकर आएगा।

‘राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण’

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि महिलायें समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। वे प्रतिभा के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है।

‘प्रदेश में महिलाओं के हित में चल रही कई योजनाएं’

सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका, सभी सरकारी सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ, पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सहित कई अन्य योजनायें चलायी जा रही हैं, जिससे आज महिलायें आत्मविश्वास के साथ प्रदेश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

‘शराबबंदी से महिलायें अत्यधिक खुश’

उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी से महिलायें अत्यधिक खुश हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिये कि सम्पूर्ण नारी जाति के उत्तरोत्तर विकास के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ एक सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।

रिपोर्टः सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरोचीफ, बिहार

यह भी पढ़ें: IND Vs ENG: भारतीय बल्लेबाजों की सधी शुरूआत, रोहित और यशस्वी ने लगाए अर्धशतक

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *